देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज (16 सितंबर) अपने जन्मदिन के मौके पर युवाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। अब उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए आवेदन करने पर किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के लिए गुरुवार को ये बड़ी घोषणा की है।
प्रदेश में कोविड-19 के चलते बेरोजगारों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से परेशानी झेल रहे युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में मुख्यमंत्री ने इसी के मद्देनजर आज बड़ी घोषणा की है। उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए आवेदन करने पर किसी तरह का शुल्क अब नहीं देना होगा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के लिए गुरुवार को ये बड़ी घोषणा की है। बता दें कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है. अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने बेरोजगार युवाओं को यह तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री की तरफ से की गई घोषणा के अनुसार अब बेरोजगारों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोई शुल्क अदा नहीं करना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह व्यवस्था 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगी। इसके तहत उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लोक सेवा आयोग और स्वास्थ्य चयन सेवा बोर्ड की तरफ से रोजगार के लिए आवेदन करने पर एक निश्चित शुल्क देना पड़ता था। अब यह शुल्क पूरी तरह से माफ कर दिया गया है। इससे पहले राज्य सरकार कोविड-19 के कारण युवाओं को 1 साल की छूट दे चुकी है। अब एक बड़ा फैसला करते हुए युवाओं को किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में आवेदन करने पर किसी तरह के शुल्क के नहीं लगने की भी सहूलियत दी जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सीएम धामी ने किया वृक्षारोपण
Fri Sep 17 , 2021
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर केदारनाथ एवं गंगोत्री में आयोजित पूजा-अर्चना में वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी के दीर्घायु के लिए ईश्वर से कामना की. वहीं, इस बाद सीएम धामी ने मुख्यमंत्री […]

You May Like
-
मेडल पहना कर किया सुमित कुमार को सम्मानित
Pahado Ki Goonj September 19, 2018
-
चिन्याली सौड़ :- कार दुर्घटना में एक कि मौत ।
Pahado Ki Goonj February 27, 2020

