चमोली। उत्तराखंड के चमोली में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे में दस लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कई लोग घायल हैं।
चमोली जिले के देवाल-घेस मोटरमार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया। एसडीएम थराली के मुताबिक वाहन में 18 से ज्यादा लोग सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि हादसे में दस लोगों की मौत हुई है, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि वाहन सवार सभी लोग अंत्येष्टी में शामिल होने जा रहे हैं। फिलहाल, प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल दूर होने के चलते अभी तक रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची है।
देहरादून :- उत्तराखंड वेब पोर्टल मीडिया का मतदान संपन्न |
Sun Oct 13 , 2019
उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन का चुनाव संपन्न । देहरादून : (मदनपैन्यूली) दिनांक 13 अक्टूबर, 2019 को उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव कराये गए। चुनाव प्रक्रिया शहर के एक होटल में कड़ी सुरक्षा के […]
You May Like
-
कैबिनेट बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण फैसले
Pahado Ki Goonj December 31, 2018


