कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम, कइयों ने थामा श्हाथ

Pahado Ki Goonj

देहरादून। 2022 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस लगातार अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस में लगातार लोगों के शामिल होने का सिलसिला जारी है। गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा. इसमें अनुसूचित जातियों, जनजातियों, पिछड़ा वर्गों और मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए. वहीं, नानकमत्ता से भी बड़ी संख्या में लोगों ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कांग्रेस में रोज कई लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा मुझे नानकमत्ता से फोन आया था कि कुछ लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने से वंचित हो गए हैं, इसलिए उन्होंने वहां से देहरादून आकर कांग्रेस ज्वाइन की. इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी के प्रति लोगों में कितना क्रेज है। गणेश गोदियाल ने कहा कि आगामी 12 तारीख को रायपुर विधानसभा क्षेत्र से कम से कम 500 लोग कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा यह सब लोग बीजेपी की जन विरोधी नीतियों के कारण आज कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास जता रहे हैं.वहीं, सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा भाजपा हमारी परिवर्तन यात्रा से घबरा गई है। उन्होंने कहा कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में जनसैलाब उमड़ा. हमारे साथ कार्यकर्ता जमीन में काम करने वाले हैं। हम ऐसे लोगों को कांग्रेस में ले रहे हैं जो किसी पद के प्रलोभन में नहीं आ रहे हैं बल्कि काम करने के लिए आ रहे हैं। कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनावों को फतह करने की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी क्रम में लगातार लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित किए गए सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।

Next Post

हिमालय दिवस पर सीएम ने करी इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर प्रोत्साहन राशि की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस पर आयोजित वेबिनार में प्रतिभाग किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रोत्साहन राशि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए निजी इलेक्ट्रिक दो पहिया […]

You May Like