राम रहीम को सजा सुनाए जाने से पहले सिरसा में सुरक्षा चाकचौबंद

Pahado Ki Goonj

सिरसा। यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को आज सजा सुनाए जाने के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सिरसा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सिरसा में हालांकि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने शनिवार से डेरा मुख्यासिरसा। यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को आज सजा सुनाए जाने के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सिरसा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सिरसा में हालांकि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने शनिवार से डेरा मुख्यालय छोड़कर जाना शुरू कर दिया था लेकिन स्वयंभू बाबा के कई समर्थक अब भी परिसर में और उसके आसपास मौजूद हैं।

स्थानीय लोगों से एहतियात के तौर पर अपने घरों में रहने को कहा गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए हैं।’’ डेरा अनुयायियों की मुख्यालय छोड़कर जाने में मदद करने के लिए जिला प्रशासन बसें भी मुहैया करा रहा है। रोहतक जिला जेल के चारों ओर कई चरणों की सुरक्षा घेरेबंदी की गई है। सीबीआई विशेष अदालत के न्यायाधीश को हवाई मार्ग से इस जेल पहुंचाया जाएगा। वह राम रहीम को जेल में आज सजा सुनाएंगे। 50 वर्षीय गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है। उसे शुक्रवार को पंचकूला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने दो महिलाओं के बलात्कार का दोषी ठहराया था।लय छोड़कर जाना शुरू कर दिया था लेकिन स्वयंभू बाबा के कई समर्थक अब भी परिसर में और उसके आसपास मौजूद हैं।

 

Next Post

हौले-हौले जेब ढीली कर रहा पेट्रोल और डीजल

देहरादून। पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि को लेकर हमेशा ही चौकन्ने रहने वाले आमजन की जेब पर अब धीरे-धीरे सेंध लग रही है। दिलचस्प यह कि उसे इसका पता ही नहीं चल रहा है। जरा, गुणा भाग तो करो, पता चलेगा जेब पर कितना बोझ बढ़ गया है। शायद, आपको नहीं […]

You May Like