उत्तराखण्ड के लम्बित मामलों का टाईम बाउन्ड तरीके से होगा निस्तारण

Pahado Ki Goonj

लम्बित मामलों पर सहमतिमुख्यमंत्री श्री रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की दोनों प्रदेशों में लम्बित मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार व उत्तराखण्ड सरकार की मंशा सकारात्मक है। केंद्र सरकार का भी सहयोगी रूख है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने दोनों राज्यों के मध्य लम्बित विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की। यह तय किया गया कि लगभग सोलह वर्षों से अधिक समय से लम्बित चले आ रहे मामलों का निस्तारण टाईम बाउन्ड तरीके से किया जाए। सभी मामलों का एक कम्पलीट नोट तैयार किया जाए जिसमें दोनों राज्यों का पक्ष दर्ज हो। दोनों ही पक्षों में सहमति बनी कि लम्बित विभिन्न मामलों को अब समयबद्ध तरीके से सुलझा लिया जाए। यदि कुछ ऐसे मामले फिर भी रह जाते हैं जिन पर मतभेद हों तो भारत सरकार के स्तर से निर्णय करा लिया जाए। वहां से होने वाला निर्णय दोनों पक्षों को मान्य होगा।

Next Post

सीमा पर सेना की चौकसी बढ़ी

ऐसा माना जा रहा है कि तिब्बत के मुद्दों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान भटकाने के लिए चीन की सेना भारत की पूर्वी सीमा पर अतिक्रमण और घुसपैठ कर सकता है। इसलिए चीन से लगती विवादित सीमा पर नजर रखने के लिए सेना की गश्ती तेज कर दी गयी है। […]

You May Like