उत्तरकाशी :- मानव कल्याण और विश्व शांति के लिए किये गये घर-घर गायत्री यज्ञ ।

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी :- मानव कल्याण और विश्व शांति के लिए किये गये घर-घर गायत्री यज्ञ ।


उत्तरकाशी :- (मदनपैन्यूली)


गायत्री तीर्थ शांतिकुंज और अखिल विश्व गायत्री परिवार के विश्वभर में फैले सदस्यों ने आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कोरोना महामारी से बचाव के लिए विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान किया। अनुष्ठान अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से चलाए जा रहे गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ और उपासना अभियान के अंतर्गत किया गया। इसके तहत शांतिकुंज या उसके अधीनस्थ संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके साधकों ने अपने-अपने घरों में यज्ञ संपन्न कराया। इसी क्रम में जनपद उत्तरकाशी में भी गायत्री परिवार शाखा बड़कोट सिद्धेश्वर महादेव मंदिर उपराड़ी बडकोट ,उत्तरकाशी , पुरोला,चिन्यालीसौड़,आदि , स्थानों में सैकड़ों गायत्री साधकों ने अपने अपने घरों में गायत्री यज्ञ आयोजित किये ,बीते वर्षों में भी गायत्री जयंती व विभिन्न शुभ अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाते रहे हैं। लेकिन, इस वर्ष कोबिट कर्फ्यू के कारण सामूहिक के बजाय अपने अपने घरों में गायत्री यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किए गए। गायत्री तीर्थ शांति कुंज के अधिष्ठाता और आध्यात्मिक गुरु डॉ. प्रणव पंड्या ने बताया कि कोरोना के कहर से बचने को विश्व स्तर कई प्रयास चल रहे हैं। भारतीय वेद-पुराण और आयुर्वेदिक ग्रंथों में इस तरह के समय में विश्व स्वास्थ्य रक्षा को अनेक मंत्र, श्लोक और उपाय बताए गए हैं। वैदिक काल के ये मंत्र, यज्ञ और उपाय आज भी प्रासांगिक और अचूक हैं। इसी तरह गायत्री मंत्र का उच्चारण वातावरण को शुद्ध, शांत और आध्यात्मिक बनाता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए बीते कई वर्षों से गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ एवं उपासना का एक अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान शांतिकुंज के रचनात्मक प्रकोष्ठ की देख-रेख में चल रहा है।

Next Post

500 बेड के कोविड अस्पताल का मुख्‍यमंत्री ने किया लोकार्पण

देहरादून,26 मई। ऋषिकेश में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से तैयार किए गए 500 बेड के कोविड अस्पताल आज बुधवार को मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने लोकार्पण किया। डीआरडीओ ने महज तीन सप्ताह में इस अस्पताल को तैयार किया है। जिसका संचालन एम्स ऋषिकेश की ओर से […]

You May Like