HTML tutorial
HTML tutorial

लाॅकडाउन की अवधी बढ़ने पर भी बाजार में सामान्य रही भीड़,ट्रेनों की आवाजाही तीन मई तक बंद

Pahado Ki Goonj

देहरादून। देश में लाॅक डाउन की अवधी बढ़ने के बावजूद बाजार में किसी तरह की कोई अफरा तफरी नही देखी गयी। लोग प्रशासन द्वारा निधारित समय के अनुसार बाजार में सामान्य रूप से निकलते दिखे। लॉक डाउन बढ़ने के चलते देहरादून से चलने वाली सभी तरह की पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही तीन मई तक बंद रहेगी। यह जानकारी देहरादून रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि जो भी गाड़ियां कैंसिल हो रही है। उनका अगर किसी ने रिजर्वेशन कराया है तो उसका रिफंड 31 जून तक लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली दो पार्सल ट्रेन को 25 अप्रैल तक चालू रखने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को सुबह दस बजते ही लोग प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए टीवी सेटों के सामने बैठ गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने की बात कही। लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने को लेकर लोगों ने प्रधानमंत्री के फैसले की सराहना की। देहरादून के रायपुर के संदीप रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह फैसला बिल्कुल सही है। भारत कोरोना को सोशल डिस्टेंस रखकर ही मात दे पाएगा। हालांकि राज्य सरकार को दिहाड़ी में काम करने वाले लोगों की आजीविका के लिए कुछ सोचना चाहिए।
लॉक की अवधि बढ़ने के बाद ऋषिकेश में अन्य दिनों की तरह ही लोग खरीदारी के लिए निकले। कहीं कोई भगदड़ जैसी स्थिति नहीं दिखाई दी। ऐसा देखने में आ रहा है कि लोग पहले से इस स्थिति के लिए खुद को तैयार कर चुके हैं। हर कोई यही मानकर चल रहा था कि अप्रैल पूरे माह लॉकडाउन की ही स्थिति रहने वाली है। इसलिए बाजारों में सामान्य दिनों की तरह ही भीड़ दिखाई दी। देहरादून में स्वास्थ्य महानिदेशालय की टीम ने दून अस्पताल का निरीक्षण किया। आईसीयू, वेंटिलेटर, इंफेक्शन कंट्रोल, बेड संख्या आदि की जानकारी ली। टीम में डा. एसके गुप्ता, डा. अर्जुन सेंगर, डा, संजय गौड आदि उपस्थित रहे।  देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए एनसीसी कैडेट पुलिस की मदद के लिए सड़कों पर उतरे।

Next Post

मुंबई से घर वापस जाने के लिए बांद्रा स्टेशन पहुंचे हजारों प्रवासी मजदूर, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मुंबई। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण आज देश में लॉकडाउन की अंतिम तारीख को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बांद्रा स्टेशन पर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ घर जाने के लिए इकट्ठा हो गई। यहां […]

You May Like