उत्तरकाशी- डॉक्टर स्वराज विद्वान ने छात्र छात्राओं को ट्रक सूट वितरित किए ।
बड़कोट। मदनपैन्यूली ।। हिमालयी संस्कृति एवं शिक्षण संस्थान के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. स्वराज विद्वान ने नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल गंगनानी, राजकीय इंटर कॉलेज कुथनौर व जूनियर हाईस्कूल कुथनौर में छात्र छात्राओं को ट्रक सूट वितरित किए। साथ ही विद्यालयों में स्टूल आदि फर्नीचर भी उपलब्ध कराया है।शुक्रवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. स्वराज विद्वान उत्तरकाशी जिले के यमुनाघाटी क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंची। जिसके बाद वह राजकीय इंटर कॉलेज कुथनौर में पहुंची। जहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जीआईसी व जूनियर हाईस्कूल कुथनौर के छात्र-छात्राओं को ट्रक सूट वितरित किए। जिसके बाद उन्होंने जूनियर हाई स्कूल गंगनानी में पहुंचकर छात्र छात्राओं को ट्रक सूट वितरित किए।
इस मौके पर यमुनोत्री विधायक प्रतिनिधि के रूप में पूर्व जेस्ट प्रमुख प्रकाश असवाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राणा , श्रीमती कमला जुड़ियाल सहित विद्यालय के अध्यापक एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे ।
उत्तरकाशी - 07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार ।
Sat Jan 30 , 2021
उत्तरकाशी – 07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार । उत्तरकाशी। मदनपैन्यूली।। पुलिस अधीक्षक मणिकान्त मिश्रा, द्वारा जनपद में नशे के सौदागरों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है जिसमें उनके द्वारा सभी […]

You May Like
-
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्रेमी गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj September 2, 2022
-
विधायक विनोद कंडारी ने बढ़ाया उत्तराखंड
Pahado Ki Goonj October 16, 2017

