HTML tutorial
HTML tutorial

आज का पंचांग और राशिफल जाने- संगम मिश्रा

Pahado Ki Goonj

 

आज का पंचांग और राशिफल* संगम मिश्रा
——————-
03-नवंबर-2019
वार:-रविवार
तिथी:-07सप्तमी26:57
पक्ष:-शुक्लपक्ष
माह:-कार्तिक
नक्षत्र:-उत्तराषाढ़ा24:56
योग:-शूल30:29
चन्द्रमा:-मकर
सुर्योदय:-06:42
सुर्यास्त:-17:40
दिशा शुल:-पश्चिम
निवारण उपाय:-घी का सेवन
ऋतु :-हेमन्त ऋतु
गुलिक काल:-15:00:16:30
राहू काल:-16:30से18:00
अभीजित:-11:46से12:35
______________

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ) :- स्वभाव में गुस्से की अधिकता रहेगी। किसी भी प्रकार का वाद-विवाद ना हो इसका ख्याल रखें। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :- परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव बना रहेगा। किसी परिचित द्वारा धोखा मिल सकता है। किसी बात को लेकर मन में चिंता के भाव बने रहेंगे।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :- नवीन कार्य के प्रति योजनाएं बनाएंगे। आशानुरूप सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। पारिवारिक सुख मिलेगा। मित्र वर्ग से सहयोग मिलेगा।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :- शरीर में चुस्ती-फूर्ति देखने को मिलेगी। आपके द्वारा सफल यात्राएं होंगी। मित्र वर्ग का अच्छा साथ मिलेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने से आनंदमयी वातावरण बना रहेगा।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आप नवीनतम योजना बनाने में सफल होंगे। भाग्य का आपको अच्छा साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों की सहायता से शत्रुओं को परास्त करेंगे। आपकी दिमागी शक्ति में वृद्धि देखने को मिलेगी।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :- भाग्य आपका साथ देगा। भ्रमण करने के अवसर मिल सकते है। किसी की बात में बार-बार हस्तक्षेप ना करें। आपकी बात का विरोध हो सकता हैं।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते) :-निकट संबंधी और मित्र अपना स्वार्थीपन व्यवहार दिखाएंगे। आगे से मतलब परस्त लोगों को इग्नोर करने का प्रयास करें। आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :- आज के दिन शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। नई योजनाओं को लेकर सहयोगियों से विचार-विमर्श होगा। धन खर्च की संभावना है।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे) :- आपको अच्छे बुरे की पहचान करनी होगी। नकारात्मक लोगों का साथ आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आज कुछ वक्त खुद के लिए भी निकालें।

मकर (भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-जायदाद खरीदने की सोच सकते है। भाग्य आपका साथ देगा। कोई आपसे धोखा करने का प्रयास कर सकता है। नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते है। गाय को गुड़ हरा चारा खिलाएं।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :- धर्म-कर्म के कायों और राजनीति में आपका झुकाव रहेगा। धन के मामले पर भाग्य आपका साथ देगा। आपका अच्छा प्रभाव बना रहेगा। आप शांतचित रहना पसंद करेंगे।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :- स्वभाव में गुस्से की अधिकता बनी रहेगी। नए काम की योजनाएं बनेंगी। मित्रों और परिवार के साथ समय बिताएंगे। गाय को गुड़ खिलाएं।

*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

Next Post

उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ हुआ संपन्न

नई दिल्ली। चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा का महापर्व पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया। छठ पर्व के आखिरी दिन रविवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह महापर्व संपन्न हो गया। देश भर के घाटों पर श्रद्धालुओं ने रविवार को सुबह उगते […]

You May Like