HTML tutorial
HTML tutorial

मोहर्रम जुलूस के दौरान आज देहरादून में यातायात रहेगा डायवर्ट

Pahado Ki Goonj

देहरादून। शहर में आज निकलने वाले मोहर्रम जुलूस के दौरान कई मार्गों का यातायात डायवर्ट रहेगा। एसपी यातायात प्रकाश चंद आर्य ने जुलूस के दौरान वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का अनुरोध किया है, ताकि यातायात प्रभावित न हो सके।
इन मार्गों के विक्रम डायवर्ट
– तीन नंबर के विक्रम रेसकोर्स से आगे सर्वे चैक की तरफ नहीं आएंगे
– पांच और आठ नंबर के विक्रम शहर में रेलवे गेट से होंगे वापस
– रायपुर से आने वाले विक्रम, सिटी बस और व्यवसायिक वाहन सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से होंगे वापस

यह रहेगी डायवर्ट व्यवस्था
– मोहर्रम जुलूस के करनपुर से प्रारंभ होने पर यूकेलिप्टिस चैक से सर्वे चैक और बैनी बाजार चैक जाने वाले वाहनों को घंटाघर की तरफ भेजा जाएगा।
– जुलुस के सर्वे चैक से रोजगार तिराहे की तरफ बढ़ने पर लैंसडाउन चैक जाने वाले यातायात क्रास रोड़ की ओर निकाला जाएगा। मनोज क्लीनिक से कांवेंट की ओर कोई यातायात नहीं जाएगा। आराघर चैक से सर्वे चैक जाने वाले वाहनों को रोक-रोककर भेजा जाएगा।
– कनक चैक से रोजगार तिराहा जाने वाले यातायात को पैसिफिक तिराहे से सुभाष रोड होते हुए बैनी बाजार निकाला जाएगा।
– जुलूस के लैंसडाउन चैक से दर्शन लाल चैक की तरफ आने पर तहसील चैक से समस्त वाहनों को दून चैक की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
– ओरियंट चैक से घंटाघर आने वाले वाहनों को कनक चैक की ओर भेजा जायेगा । कनक चैक से कोई भी वाहन ओरियंट चैक की ओर नहीं जाएगा।
– घंटाघर से दर्शनलाल चैक आने वाला वाहन ओरियंट चैक से निकाला जाएगा।
– बुद्धा चैक से कोई भी वाहन दर्शन लाल चैक की ओर नहीं आएगा।
– जुुलूस के तहसील चैक पर आने से पहले अग्रसेन चैक से आने वाले संपूर्ण यातायात को द्रोण होटल कट से दून चैक अस्पताल की तरफ निकाला जाएगा।
– दून चैक से कोई भी वाहन तहसील चैक की ओर नहीं जायेगा।

Next Post

पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ी, पाक अधिकृत कश्मीर में आजादी की मांग ने जोर पकड़ा,हिंसक प्रदर्शनों का दौर शुरू

कराची। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान इस मुद्दे को लगातार अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश में नाकाम साबित हो रहा है। इसी कड़ी में गुलाम कश्मीर (च्व्ज्ञ) में उठी आजादी […]

You May Like