देहरादून। उपनल कर्मचारी महासंघ ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के हाथीबड़कला स्थित सरकारी आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया है। मंत्री कुछ देर पहले घर से निकले हैं, लेकिन उन्होंने कर्मचारियों से कोई बात नहीं की। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री आवास के बाहर नारेबाजी भी की।
प्रदेश महामंत्री हेमंत सिंह रावत ने कहा कि मई में कर्मचारियों ने 52 दिन तक आंदोलन किया था। वन मंत्री डा हरक सिंह रावत और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के आश्वासन में उपनल कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म किया था। पर आज तक उपनल कर्मचारियों का मामला उप समिति द्वारा कैबिनेट में नहीं लाया गया, जिससे कर्मचारियों में गुस्सा है। मंत्रियों को उनका वायदा याद दिलाने के लिये ही कर्मचारियों को दोबारा आंदोलन शुरू करना पड़ा है।उन्होंने कहा कि आज सैनिक कल्याण मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि अगले दिन प्रदेश और जिला कार्यकारिणी वन मंत्री डा हरक सिंह रावत के यहां जाकर धरना प्रदर्शन करेगी। साथ ही , अगर उपनल कर्मचारियों की मांग पर कार्रवाई नहीं होती तो विधानसभा घेराव भी किया जाएगा।
कर्नल अजय कोठियाल होंगे आप के सीएम पद के उम्मीदवार
Tue Aug 17 , 2021
देहरादून। कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में सीएम पद के उम्मीदवार होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में ये घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने ये फैसला सुनाया है। दरअसल आप ने उत्तराखंड की जनता […]

You May Like
-
Under the chairmanship of District Magistrate Mrs. Sonika, a meeting was organized with officials of the Army and Revenue Department in Rishiparna Auditorium regarding the demarcation of Army land in the district and implementation of various development schemes under the cantonment area and operation of government works and various proposals by the Army and Administration. Went
Pahado Ki Goonj September 24, 2023
-
बडकोट ओजरी मे भालू के हमले से एक घायल ।
Pahado Ki Goonj October 29, 2018

