देहरादून। कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में सीएम पद के उम्मीदवार होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में ये घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने ये फैसला सुनाया है। दरअसल आप ने उत्तराखंड की जनता से सवाल पूछा था कि वो किसे मुख्यमंत्री चाहते हैं। आप के सर्वे में कर्नल अजय कोठियाल का नाम ज्यादातर लोगों ने लिया।
मंगलवार को देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईटीडीआर सभागार में केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये बड़ी घोषणा की। पिछले दिन जब मनीष सिसोदिया रुड़की आए थे तो उन्होंने सार्वजनिक सभा में ही पूछ लिया था कि उत्तराखंड की जनता कर्नल अजय कोठियाल जैसे ईमानदार आदमी को मुख्यमंत्री चाहती है या किसी और पार्टी के भ्रष्ट को। तब ये चर्चा जोरों पर थी कि आम आदमी पार्टी कर्नल अजय कोठियाल को उत्तराखंड में अपना मुख्यमंत्री का चेहरा बना सकती है। इसी अपेक्षा के अनुरूप आज अरविंद केजरीवाल ने कर्नल अजय कोठियाल के नाम की घोषणा कर दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ट्राइफेड द्वारा आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
Tue Aug 17 , 2021
देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ट्राइफेड द्वारा आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनको रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए […]

You May Like
-
करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं जल रही स्ट्रीट लाइटें
Pahado Ki Goonj February 2, 2020
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

