HTML tutorial
HTML tutorial

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम को राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी

Pahado Ki Goonj

https://fb.watch/jtOiOZ59Py/?mibextid=1YhcI9R

*राजभवन देहरादून 24 मार्च, 2023*

विश्व क्षय रोग दिवस (वर्ल्ड टीबी डे) के अवसर पर आज प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी, उत्तरप्रदेश से ‘‘एक विश्व टीबी शिखर सम्मेलन’’ को संबोधित किया। यह शिखर सम्मेलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार और स्टॉप टीबी पार्टनरशिप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त पंचायत पहलः एक संक्षिप्त टीबी निवारक उपचार (टीटीपी) की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने टीबी के उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति के लिए चुनिंदा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और जिलों को पुरस्कृत किया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर जनभागीदारी के सहयोग से इस अभियान में शामिल होकर टीबी रोगियों की सहायता का संकल्प लेना होगा। राज्यपाल ने कहा कि हमें इस चुनौती को स्वीकार करते हुए प्रत्येक टीबी रोगी का निःक्षय मित्र बनकर उसके इलाज, पोषण में सहयोग करना होगा ताकि हमारा प्रदेश टीबी मुक्त हो सके। उन्होंने प्रदेश के आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक संस्थानों आदि से आह्वान किया कि वे टीबी रोगियों की सहायता करने के लिए निःक्षय मित्र बनें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के साथ ही इसे जड़ से समाप्त करने का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ0 आर. राजेश कुमार, अपर सचिव श्री राज्यपाल स्वाति एस. भदौरिया एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

*राजभवन देहरादून 24 मार्च, 2023*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। इस अवसर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम को राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री और उनकी टीम एक श्रेष्ठ उत्तराखण्ड के निर्माण में अथक प्रयास जारी रखते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करेंगे।

Next Post

टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने की शोक संवेदना व्यक्त

 https://youtube.com/live/WEggxfJgg-I?feature=share https://fb.watch/jtOiOZ59Py/?mibextid=1YhcI9R कापी  कर  पुनः देखें  https://fb.watch/jtOiOZ59Py/?mibextid=1YhcI9R  देहरादून, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘ मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रचार वाहन के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन […]

You May Like