HTML tutorial
HTML tutorial

सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक अवमानना मामले में राहुल गांधी को दी राहत

Pahado Ki Goonj

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आपराधिक अवमानना के मामले में राहत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राहुल गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने राहुल गांधी को बयान देते समय सतर्क रहना चाहिए. राहुल गांधी पर आरोप था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए राफेल डील मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को तोड़मरोड़ कर पेश किया, जिससे कोर्ट की अवमानना हुई है।
नई दिल्ली से बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। इस याचिका में राहुल गांधी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए राफेल डील मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत तरीके से लोगों के सामने रखने की कोशिश की. राहुल गांधी ने राफेल के मामले को जिस तरह से लोकसभा चुनाव के समय गलत तरीके से पेश किया उससे कोर्ट की अवमानना हुई है।
मीनाक्षी लेखी ने अपनी याचिका में कहा था कि राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के बयानों को राजनीति से जोड़ा है। हालांकि इस मामले में राहुल गांधी ने बिना शर्त माफीनामा भी दाखिल किया था, लेकिन अदालत ने कोई राहत नहीं दी थी।

Next Post

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ा उत्तराखण्ड में ठंड का प्रकोप

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ सहित पिथौरागढ़ जिले में उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। इससे मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के चार जिलों में बारिश का भी […]

You May Like