देहरादून। राजधानी के रायपुर स्थित ओखला जंगल से एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुट गई है। फिल्हाल पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
थानाध्यक्ष रायपुर अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिली कि जंगल में एक व्यक्ति का जला हुआ शव पड़ा हुआ है।सूचना पर तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान करने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
ए क्लास अधिकारी बताकर 16 लाख की ठगी
Fri Apr 8 , 2022
देहरादून। खुद को क्लास ए अधिकारी बताकर नौकरी दिलवाने के नाम पर रायवाला निवासी एक व्यक्ति से पांच लोग ने 16 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि खुशाल सिंह पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह निवासी […]

You May Like
-
हिन्दी है हम वतन है हिन्दोस्तां हमारा
Pahado Ki Goonj January 12, 2019

