HTML tutorial
HTML tutorial

हनी ट्रैप मामले में फंसा सेना का अकाउंटेंट

Pahado Ki Goonj

रुड़की। हनी ट्रैप फंसकर पाकिस्तान की एक महिला को सेना की जानकारी भेजने वाले सेना के अकाउंटेंट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इमामी खान निवासी सिकंदरा जिला आगरा उत्तर प्रदेश 15 दिन पहले रुड़की बीजी में सहायक अकाउंटेंट अफसर ग्रुप डी में आगरा कैंट से अटैच हुआ था।बताया गया है कि वह मई से 20 जून तक पाकिस्तान में बैठी एक महिला के संपर्क में था। मैसेज से उससे बातचीत चल रही थी। महिला ने उसे प्रेम जाल में फंसा कर कई गुप्त जानकारियां ली। वह महिला को जानकारी भेज रहा था।इसकी जानकारी होने पर मेरठ से सेना के अधिकारियों की एक टीम रुड़की पहुंची और अकाउंटेंट का मोबाइल की जांच की। मोबाइल से महिला को करीब 230 मैसेज भेजे गए थे। अकाउंटेंट का मोबाइल जप्त कर लिया गया है।मामले में भी बीईजी के पवन गुप्ता ने अकाउंटेंट इमाम खान पर शासकीय गुप्त बात अधिनियम और धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है।

Next Post

सड़क हादसे में एक की मौत

रामनगर। बीती देर रात तेलीपुरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक ट्रक के पीछे से टकरा गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे […]

You May Like