देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अन्य कैबिनेट मंत्रियों को फिलहाल क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से मांगी गई लिस्ट पर गोपन विभाग ने पांच मंत्रियों समेत 15 से 20 लोगों के नाम दे दिए हैं। जिला प्रशासन ही इस पर निर्णय लेगा।
सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए आईसीएमआर की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। संक्रमित व्यक्ति के कांटेक्ट ट्रेसिंग की दो श्रेणी तय की गई है। इसमें हाई रिस्क और लो रिस्क श्रेणी शामिल है। अधिक रिस्क वाले कांटेक्ट की दशा में 14 दिन का होम क्वारंटीन किया जाएगा और आईसीएमआर के प्रोटोकॉल के अनुसार सैंपल टेस्ट किए जाएंगे।कम रिस्क वाले कांटेक्ट वाले अपना कार्य पहले की तरह कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने वाले मंत्री और अधिकारी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के क्लोज कांटेक्ट में न होने के कारण कम रिस्क वाले कांटेक्ट के तहत आते हैं।
वे अपना कार्य सामान्य रूप से कर सकते हैं और उन्हें क्वारंटीन करने की जरूरत नहीं है। सचिव ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से कैबिनेट में शामिल मंत्रियों और अधिकारियों की सूची मांगी गई थी।
जमातियों की तरह कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर भी दर्ज हो गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
Mon Jun 1 , 2020
देहरादून। क्वारंटाइन नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने काबीना मंत्री सतपाल महाराज की घेराबंदी शुरू कर दी। महाराज को आधार बनाते हुए कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि जब सरकार अपने मंत्रियों को ही जागरूक और सुरक्षित नहीं रख पा रही है तो फिर भला आम आदमी […]

You May Like
-
सबको शेयर करें
Pahado Ki Goonj April 12, 2018


