देहरादून। पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को हर आवश्यक सहयोग दिए जाने के प्रति आश्वस्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। उत्तराखंड में दो दिन मूसलाधार बारिश के मौसम विभाग के सटीक पूर्वानुमान के साथ ही उत्तराखंड सरकार भी रविवार से ही बेहद चौकस और चौकन्नी नजर आई। आज भी सीएम मोर्चे पर दिखे। सीएम पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और नुकसान की जानकारी ली। वे वरिष्ठ अधिकारियों औरजिलाधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। साथ ही राहत-बचाव कार्यों के संबंध मे जरूरी दिशा निर्देश दिए। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ फोन पर बात कर प्रदेश में फंसे हुए गुजरात के तीर्थयात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए अनुरोध किया।
धामी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण
Tue Oct 19 , 2021
देहरादून। उत्तराखंड में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण हालात बहुत खराब हो चले हैं। प्राकृतिक आपदा से अबतक उत्तराखंड में 24 लोगों की जान चली गई है। कई स्थानों का मुख्यधारा से संपर्क कट गया है। सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण कर हालातों का जाएजा […]

You May Like
-
सच्चाई छिपाने का काम मीडिया कर रहा है
Pahado Ki Goonj February 15, 2018
-
चमोली में भूकंप के झटकों से लोगों घरों से बाहर आये
Pahado Ki Goonj November 25, 2019

