देहरादून। रायवाला क्षेत्र अंतर्गत मुर्गी फार्म बस्ती में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की। मृतका के शव का पंचनामा भरकार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उपनिरीक्षक गीता चैधरी के अनुसार शुक्रवार की देर रात पुलिस को मुर्गी फार्म में एक विवाहिता के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो विवाहिता फोल्डिंग पलंग पर बेसुध हालत में पड़ी मिली। मौके पर विवाहिता का पति भी पुलिस को मौजूद मिला। पुलिस कर्मियों ने बेसुध युवती को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। स्वास्थ्य जांच के दौरान युवती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस का यह मानना है कि विवाहिता ने फांसी लगाई है। उपनिरीक्षक ने बताया कि नायब तहसीलदार की मौजूदगी में मृतक का पंचनामा भरा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की तहकीकात भी शुरू कर दी गई है।
मेष लग्न में वैदिक विधि विधान के साथ खुले बाबा केदारनाथ धाम के कपाट
Mon May 17 , 2021
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट सोमवार की सुबह पांच बजे मेष लग्न में विधि विधान से खोल दिए गए। इस दौरान मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज और हकहककूधारियों की उपस्थित रही। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए घरों में ही रह कर पूजा अर्चना […]

You May Like
-
अगले महीने केदारनाथ धाम का दौरा कर सकते है पीएम मोदी
Pahado Ki Goonj September 24, 2021
-
चिन्याली सौड़ :- कार दुर्घटना में एक कि मौत ।
Pahado Ki Goonj February 27, 2020


