स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.पण्डित राम सुमेर शुक्ल जी के 102वें जन्म दिन पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री टी यस रावत सम्मिलित

Pahado Ki Goonj

 

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की साजिश का पर्दाफाश कर भ्रष्टाचारियों को कानूनी कठघरे में खडा करने की ठोस कार्यवाही की जा रही है।  त्रिवेंद्र ने कहा कि 8 माह के कार्यकाल में सरकार ने विभिन्न महकमो में व्याप्त भ्रष्टाचार की जडों को उखाडने के लिये रणनीति तैयार कर ली है, ताकि दोषियो को कानूनी कठघरे में खडा किया जा सकें। गरीबो का हक हम किसी को छिनने नही देगें।
मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो को मार्च के अन्त तक खुले में शौच से मुक्त कर देगी। इसके लिये ठोस कार्ययोजना बनाई गई है। उन्होने कहा जनपद ऊधमसिंहनगर कृषि के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। यहा के किसानो की समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होने कहा प्रदेश में अभी तक 39 हजार किसानो को 2 प्रतिशत ब्याज की दर पर एक-एक लाख ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। इसके अच्छे परिणाम आने पर किसानों की ऋण सीमा बढाई जायेगी। श्री रावत ने कहा अर्द्ध सैनिक बलो के जो जवान वीरगति को प्राप्त होते है उनके एक आश्रित को राजकीय सेवा का लाभ दिया जायेगा। उन्होने कहा कि रूद्रपुर मेडिकल कालेज का कार्य शीघ्र बनाया जायेगा तथा नजूल भूमि और वर्ग-4 की भूमि पर मालिकाना हक देने के लिये सरल नीति बनायी जायेगी। उन्होने कहा कि प्रदेश के चिकित्सालयों में चिकित्सको की तैनाती हेतु प्रभावी कदम उठाये जा रहे है।
इस अवसर पर शुक्ल स्मृति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र द्वारा कृषि के क्षेत्र में चैधरी  सतेन्द्र सिंह, पशु पालन में  चन्द्र अरोरा, उद्योग में  अभिषेक अग्रवाल, शिक्षा के क्षेत्र में डाॅ.किशन वीर सिंह, वित्तीय साक्षरता हेतु  मनोज सुयाल, साहित्य के क्षे़त्र में सुश्री गौरी मिश्रा, उच्च शिक्षा में श्री श्रीनिवास शर्मा, समाजिक कार्य क्षेत्र में सुश्री जया मिश्रा, विज्ञान के क्षेत्र में डाॅ.एसपी सिंह, समाज सेवा में  लाला यादव, चिकित्सा के क्षेत्र में डाॅ. हिमांशु बंसल, स्वच्छता के क्षेत्र में ग्राम प्रधान  संजय छाबडा व संगीत के क्षेत्र में  महेश झा को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि  शिव प्रकाश ने कहा पण्डित राम सुमेर शुक्ल ने जहां देश की आजादी में अपना अहम योगदान दिया वही तराई की स्थापना पर उन्होने महत्वपूर्ण कार्य किये। किच्छा के विधायक  राजेश शुक्ला ने पण्डित राम सुमेर शुक्ल के जीवन परिचय पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर वित्त मंत्री  प्रकाश पंत, समाज कल्याण मंत्री  यशपाल आर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री अजय भट्ट, पूर्व सांसद  बच्ची सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, रामपुर कारखाना के विधायक  कमलेश शुक्ला, विधायक  पुष्कर सिंह धामी,  राजकुमार ठुकराल, डाॅ.प्रेम सिंह, मेयर श्रीमती सोनी कोली, जिलाध्यक्ष  शिव अरोरा सहित जिलाधिकारी डाॅ.नीरज खैरवाल, एसएसपी डाॅ.सदानंद दाते आदि उपस्थित थे।
Next Post

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  द मेडिसिटी अस्पताल का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  द मेडिसिटी अस्पताल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र मे राज्य की आवश्यकताएं दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है। उन्होने कहा इस चिकित्सालय के खुलने से क्षेत्रवासियों को चिकित्सा के क्षेत्र मे बड़ी मदद होगी। उन्होने आशा व्यक्त […]

You May Like