मुख्यमंत्री टी यस आर ने आवास में सर्वप्रथम राज्य सरकार का

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री आवास में ही सर्वप्रथम राज्य सरकार द्वारा आरम्भमुख्यमंत्री आवास में ही सर्वप्रथम राज्य सरकार द्वारा की गई पर्यावरण सरंक्षण, जल संरक्षण व संचय आदि पहलों को प्रभावीरूप से लागू किया जाना चाहिये। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित उद्यान का विस्तृत निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास स्थित उद्यान में वृक्षों की लेबलिंग की जाय, वृक्षों के नाम, उनकों कब लगाया गया, वृक्ष की आयु, उनका प्रचलित व बायोलाॅजिकल नाम तथा उनके औषधीय व अन्य उपयोगी गुण आदि सभी जानकारी उसमें प्रदर्शित हो। प्रत्येक वृक्ष का जीवन-परिचय व इतिहास की जानकारी उस वृक्ष पर लगी परिचय पटिका मिल जानी चाहिए। उन्होंने उद्यान में और अधिक सगन्ध व अन्य औषधीय पौधे लगाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि बाग को ओर अधिक विकसित किया जाय तथा इसके सौन्द्रीयकरण पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसे एक आदर्श उद्यान के रूप में विकसित किया जाय। पौधों में अपनी विशेष रूचि के अनुरूप मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने उद्यान में कार्यरत कर्मियो से वहां के वृक्षों व पौधों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा पौधों को और अधिक विकसित करने हेतु अपनी जानकारी को साझा किया। उन्होंने पौधो के समुचित विकास हेतु सुझाव भी दिये। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में वाटर हारवेस्टिंग योजना सुरूकरेंगे।

Next Post

उत्तराखंड पर्यटन विभाग गलत प्रचार करता है

उत्तराखंड पर्यटन विभाग गलत प्रचार करता है।ऐसा कई बार उनके प्रचार सामग्री में पाया गया है ।इस समय ऋषिकेश आई यस बी टी का स्वागत द्वार के ऊपर केदारनाथ बदरीनाथ यमनोत्री ये गंगोत्री का भिति चित्र बना रखा है कि यात्रा करने वाले इससे भर्मित होतेहैं।इन भिति चित्रों को शीघ्र […]

You May Like