सीएम त्रिवेन्द्र की हालत स्थिर,पांच डाक्टरों की देखरेख में चल रहा इलाज

Pahado Ki Goonj

सीएम त्रिवेन्द्र की हालत स्थिर,पांच डाक्टरों की देखरेख में चल रहा इलाज
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएम रावत की हालत स्थिर है। सीएम रावत कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। वह उत्तराखंड के सरकारी दून अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार सुबह उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण निकला। इसके बाद उन्हें एम्स दिल्ली रेफर किया गया था। सोमवार दोपहर सीएम त्रिवेंद्र एम्स दिल्ली में एडमिट हुए थे। एम्स के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। फिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य सामान्य है, पर उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण है। जिसके चलते सीएम को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सीएम रावत के हालात अभी स्थिर है और सीएम रावत के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए मेडिकल एचओडी नवित बी के साथ ही 5 डॉक्टरों की टीम को लगाया गया है। 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री रावत में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद वे आइसोलेट हो गए थे। रावत के अलावा उनकी पत्नी और पुत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। तीनों लोग एम्स दिल्ली में भर्ती हैं।

 

 

 

Next Post

आज के ही दिन 30दिसंबर 1943 को सुभाष चन्द्र बोस ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया था

टिहरी ,आज के ही दिन 30दिसंबर 1943 को हर भारतवासी के हृदय में बसे महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने सबसे पहले अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया था। नेताजी ही देश की पहली अंतरिम सरकार के मुखिया थे।देश के महान […]

You May Like