HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत से श्री महन्त देवेन्द्र दास ने भेंट की

Pahado Ki Goonj
pमुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत से गुरूवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में श्री महन्त देवेन्द्र दास ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से निजी मेडिकल काॅलेजों की फीस वृद्धि से सम्बन्धित प्रकरण के निस्तारण की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने श्री महन्त देवेन्द्र दास को आश्वस्त किया कि फीस कमेटी की रिपोर्ट व इस संबंध में प्रचलित एक्ट आदि का संज्ञान लेते हुए शीघ्र ही प्रदेश के सभी निजी मेडिकल काॅलेज के संस्थानों के प्रमुखों व शासन के उच्चाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर इस संबंध में नीतिगत निर्णय लिया जायेगा। 
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय सहयोग के लिये श्री महन्त देवेन्द्र दास का आभार व्यक्त करते करते हुए उनसे प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सविधाओं के विकास में सहयोग की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण अभियान में भी महन्त श्री देवेन्द्र दास से सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत व गुरू राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ.पीताम्बर प्रसाद ध्यानी भी उपस्थित थे। 
Next Post

पांच हजार फीट पर जंगल की आग बुझाने में होगी परीक्षा

देहरादून : अग्निकाल की उल्टी गिनती के साथ ही वन महकमे के माथे पर पसीना छलकने लगा है। धीरे-धीरे उछाल भर रहे पारे के बीच चिंता ये सता रही कि यदि इस मर्तबा आग पांच हजार फीट से ऊपर बांज के जंगलों तक पहुंची तो यह किसी बड़े संकट से […]

You May Like