HTML tutorial
HTML tutorial

शॉर्ट सर्किट से सीएम कार्यालय में  लगी आग

Pahado Ki Goonj

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में गुरूवार सुबह आग लग गई है। आग लगने से सचिवालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद आनन-फानन में सचिवालय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसके चलते यहां किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना बन गई थी। लेकिन सुरक्षाकर्मियों की तत्परता के कारण फौरन इस आग को बुझाने का प्रयास किया गया। हालांकि, जिस दौरान आग लगी, उस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन भी मौजूद थे। इस आग से किसी भी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। जिससे सभी ने राहत की संास ली है।

Next Post

बरिष्ट पत्रकार जीतमणि पैन्यूली का महानिदेशक सूचना और जिलाधिकारी देहरादून के नाम रोडवेज की अनियमितता रोकने के लिए पत्र,पत्रकार संघठन भी संज्ञान लेकर समाचार भेजें

श्रीमान जिलाधिकारी      स्थान देहरादून 3मार्च 2022 देहरादून बिषय : देहरादून से अलीगढ़ यात्रा उत्तराखंड रोडवेज ग्रामीण डिपो की बस न0 UK07PA/3109 के कंडक्टर ,स्टेशन इंचार्ज के दुर्व्यवहार करने के संबंध में। श्रीमान  डॉ राजेश कुमार जिलाधिकारी  से वार्ता करने के बाद मुझे सीट  छोड़नी नहीं पड़ी । मेरे  […]

You May Like