मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने देश की आजादी में उनके योगदान को अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बताया है। उन्होंने कहा कि वीर नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की शख्सियत और उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने अंग्रेजों के आदेश को न मानते हुए अपने ही लोगों पर गोली चलाने से इनकार कर एक नई क्रांति को जन्म दिया था। वे अपने बुलंद इरादों की वजह से किसी के आगे नहीं झुके।
मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार 1 अक्टूबर, 2017 को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि के अवसर पर पीठसैंण, पौड़ी गढ़वाल में अपराह्न 12.40 बजे वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जी के स्मारक का शिलान्यास करेंगे।
Next Post

Mukhymantri-trivendr-singh-rawat-ne

मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राज्य में आपदा प्रबंधन और पर्यटन की दृष्टि से ऐसे स्थानो को चिन्ह्ति करने के निर्देश दिए जहां अभी हेलीपैड नही है। राज्य में हवाई पट्टियों तथा प्रमुख हेलीपैडों की सुरक्षा हेतु […]

You May Like