गणेश चतुर्थीः कल घर-घर में विराजेंगे गणपति

Pahado Ki Goonj

विकासनगर। गणपति बप्पा मोरया…के जयकारों के साथ क्षेत्र में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इसके साथ ही, घरों और पंडालों में गणपति बप्पा विराजमान होंगे। जिनकी अगले दस दिनों तक विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद उनकी प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाएगा।
गत वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते फीकी रही गणेश चतुर्थी की रौनक इस बार नजर आ रही है। हालांकि, बाजारों में 2019 वाली रौनक नहीं है। बावजूद इसके गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर लोगों में उल्लास बना हुआ है। बाजारों में दुकानों पर गणेश प्रतिमाओं की जमकर खरीदारी की जा रही है। प्रतिमा को आज विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ घरों और पंडालों में विराजमान कराया जाएगा। नगर क्षेत्र सहित हरबर्टपुर, डाकपत्थर, बाबूगढ़, बरोटीवाला, जमनीपुर, बैरागीवाला, जस्सोवाला, सहसपुर, सेलाकुई, धर्मावाला, ढालीपुर आदि मंदिरों में भी गणेश चतुर्थी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों में प्रतिमा स्थापना के साथ अगले दस दिनों तक पूजा अर्चना का दौर चलेगा। विकासनगर गणेश मंदिर के पुजारी संतोष गौड़ ने बताया कि मूर्ति स्थापना के बाद अगले दस दिनों तक रोजाना सुबह और शाम गणपति बप्पा की पूजा अर्चना की जाएगी। जिसके बाद उनकी प्रतिमाओं को नदी घाटों पर विसर्जित किया जाएगा। नगर क्षेत्र में गणेश चतुर्थी की तैयारियों के बीच वर्षों से बाबूगढ़ में गणेश प्रतिमाएं बना रहे राजस्थान निवासी जगदीश की कला को सैल्यूट इंडिया के पदाधिकारियों ने सैल्यूट किया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता ने जगदीश की हस्तकला की प्रशंसा करते हुए विघ्न हरता गणपति बप्पा से उनके विघ्न हरने की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता ने जगदीश और उनके परिवार को उनकी हस्तकला के लिए सम्मानित भी किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जगदीश पिछले बीस वर्षों से मार्ग किनारे झुग्गी में रहकर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं बना रहे हैं। इस मौके पर नवनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Next Post

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) बने उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल

देहरादून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार देर रात कई प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति कर दी। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद बृहस्पतिवार को लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल […]

You May Like