HTML tutorial
HTML tutorial

पत्रकार नरेश कांडपाल को पितृ शोक

Pahado Ki Goonj

 

पिथौरागढ़। हिन्दुस्तान अखबार के ब्यूरो चीफ नरेश कांडपाल के पिता गौरीदत्त कांडपाल(75) का आक्समिक निधन होने से शोक की लहर है। शनिवार को उनका निधन राममूर्ति अस्पताल बरेली में उपचार के दौरान हुआ। गौरीदत्त लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो वर्ष 1965, 1971  में भारत पाक युद्ध में शामिल रहे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बैंक में अपनी सेवाएं दी। रविवार को उनका रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

उनके निधन पर पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, निवर्तमान केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, प्रदेश प्रवक्ता हरीश धामी, केएमवीएन अध्यक्ष  केदार जोशी, विधायक खटीमा पुष्कर सिंह धामी, डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, धारचूला हरीश धामी, गंगोलीहाट मीना गंगोला, पूर्व विधायक मयूख महर, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, पूर्व राज्य सभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर,  स्वामी वीरेंद्रानंद पाल, भुवन सिंह भाकुनी, डॉ. अशोक कुमार पंत, डॉ. उमा पाठक, राकेश देवलाल, प्रभात मखौलिया, ललित खत्री, राजीव खत्री, सुशील खत्री ने शोक संवेदना प्रकट की है। 

Next Post

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हाल ही में उड़ीसा में तूफान से हुई जनधन हानि पर जताया दुःख.

देहरादून :मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हाल ही में उड़ीसा में आए चक्रवाती तूफान से हुई जनधन हानि पर जताया दुःख. मुख्यमंत्री ने उड़ीसा राज्य की प्रभावित जनता को राहत पहुंचाने के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से 5 करोङ रूपए की सहायता राशि की स्वीकृत। मुख्यमंत्री ने कहा कि […]

You May Like