HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री से मलेशिया के राजदूत ने

Pahado Ki Goonj
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत से सचिवालय में भारत में मलेशिया के राजदूत  दातो हिदायत अब्दुल हमीद ने इंडियन एंटरप्रेन्योर चैंबर्स ऑफ मलेशिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने मलेशिया के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड में पर्यटन, शिक्षा और अन्य द्विपक्षीय व्यापार के क्षेत्रों में निवेश करने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य के सभी 13 जनपदों में 13 नए पर्यटन स्थल विकसित करने की योजना पर कार्य कर रही है। यह १३ नए पर्यटन स्थल राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भविष्य के विकास की आधारशिला होंगे।
मलेशिया के १३ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में  निवेश की संभावनाओं पर विचार करने के साथ ही पर्यटन, विशेष रूप से होटेल और रीसॉर्ट्स के क्षेत्र में रुचि दर्शाई। मुख्य सचिव  एस. रामास्वामी ने प्रतिनिधिमंडल को उत्तराखंड में एक विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर पर विचार करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने  अब्दुल हमीद को श्री बदरीनाथ धाम की अनुकृति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।
इस अवसर पर आई.ई.सी.एम. के अध्यक्ष  भारत अजमेरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। उत्तराखंड सरकार की ओर से मुख्य सचिव  एस. रामास्वामी के साथ सचिव मुख्यमंत्री  अमित नेगी और श्रीमती राधिका झा भी बैठक में उपस्थित थीं।
Next Post

परमार्थ निकेतन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंहको

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सोमवार को परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने मां गंगा की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए सभी श्रद्धालुओं से नदियों के संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि गंगा को बचाना है तो हमे […]

You May Like