विकास की चाह में भाजपा में शामिल हो रहे हैं: महेंद्र भट्ट

Pahado Ki Goonj

देहरादून, पहाडोंकीगूँज,भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भगवानपुर ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी सुश्री करुणा कर्णवाल को अभिषेक राकेश ने 26 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र एवं डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में समर्थन पत्र सौंपा ।
इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरिद्वार जिले में ऐसा पहली बार देखने को मिलेगा कि जब 6 के 6 ब्लाक प्रमुख भाजपा जीतेंगी।  महेंद्र ने बताया कि 44 में से 38 जिला पंचायत सदस्य भाजपा के समर्थन में खड़े हुए हैं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास जैसे सूत्र पर विश्वास रखती है और हम सबके सहयोग से विकास कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों में विश्वास करते हुए नवनिर्वाचित सदस्य भाजपा की सदस्यता ले रहें है, हम इनका स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि भाजपा की नीतियों के अनुसार यह देश तथा प्रदेश के विकास में अपनी सहभागिता करेंगे।
इस मौक़े पर पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि यह 1989 के बाद पहली बार भाजपा की इतनी मज़बूत स्थिति बनी है। भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर आयुषी राकेश, अभिषेक राकेश का निर्णय स्वागत योग्य है। हरिद्वार चुनाव उदाहरण है। कभी 03 ज़िला पंचायत सदस्य होते थे आज 33 हो गए। निशंक ने कहा कि पहली बार ऐसा होगा जब ब्लॉक प्रमुख में भाजपा 06 के 06 ब्लॉक प्रमुख जीत रहे हैं। ऐसी भ्रंतिया जो लग रही है वो वह सब समाप्त हो गई। अब जनता मात्र विकास चाहती है वह केवल भाजपा के माध्यम से हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
अभिषेक राकेश ने कहा कि मेरा निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक  के विकास कार्यों से प्रभावित होकर मेरी बहिन आयुषि और मैंने पूर्व में भाजपा की सदस्यता बिना किसी शर्त के निःस्वार्थ भाव से ली है । अभिषेक ने कहा कि हमें सेवा का मौका मिला है बिना किसी शर्त पार्टी में शामिल हुआ हूं। पार्टी के आदेश पर पार्टी प्रत्याशी करुणा कर्णवाल को अपने 26 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का समर्थन करते हैं ।

इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, नीरू देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, संजीव वर्मा, प्रदेश आईटी प्रभारी हिमांशु संगतानी, सह प्रभारी प्रवीण लेखवार सहित तमाम प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगेपढें

 

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम धामी की कार्यवाही एक नजीर : चौहान

देहरादून 9 अक्तूबर , भाजपा ने भर्ती घोटालो पर सीएम की पीठ थपथपाते हुए कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रतिबद्ध है और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इच्छा शक्ति दिखाकर एक नजीर पेश की है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यूकेएसएसएससी भर्ती घोटालों में हुई गिरफ़्तारियों पर संतोष जताते हुए उम्मीद जताई है कि शीघ्र इस प्रकरण में अन्य सभी आरोपी भी शीघ्र सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि इससे एक संदेश उन लोगों तक भी पहुंचा है जो लोग कायदे कानून को अपनी पहुँच का हवाला देकर रौंदते रहे। हाल की कार्यवाही से यह स्पष्ट हो चुका है की नियम विरुद्ध कार्य करने वाला चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, बच नही पाएगा।
उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के साथ जन समस्याओ के निस्तारण और आम जन से संवाद के लिए गांव की पगडंडीयां नाप रहे है।
चौहान ने कहा कि सीएम ने निष्पक्ष और बिना किसी काल खंड को देखकर घपले घोटालों के खिलाफ जिस तरह कार्यवाही की उस तरह से किसी भी गैर भाजपा सरकार मे ऐसा नैतिक साहस नही दिखा। बल्कि घपले घोटालों को दबाने की नीयत से कार्य किया गया। चौहान ने कहा कि घपले घोटालों पर अब तक घड़ियाली आंसू बहाने वाला विपक्ष अब खामोश है, लेकिन सीएम की कड़ी नजर के बाद जांच एजेंसी भी बिना दबाव के खुलासे कर रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाकर खुद को साबित किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और विकास के बढ़ते कदम उत्तराखंड के लिए फलीभूत हो रहे है।

आगेपढें

 

अमित चौहान होंगे भाजपा के जिला पंचायत उपाधयक्ष

देहरादून 9 अक्तूबर , भाजपा ने हरिद्वार पंचायत चुनाव मे अमित कुमार चौहान पुत्र श्री उद्देश कुमार वार्ड 12 जमालपुर कला को ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष पद हेतु पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर उन्हें प्रत्याशी घोषित किया गया है।

 

Next Post

लोकप्रिय विधायक बृजभूषण गैरोला ने टोल प्लाजा प्रबंधक को जनता को परेशान नहीं करने के निर्देश दिया

डोईवाला  ,पहाडोंकीगूँज ,टोल प्लाजा लच्छि वाला डोईवाला की जनता को आने जाने पर अनावश्यक परेशानी  को पैदा करता है।जिससे जनता को आवाजाही में परेशानी होने के साथ साथ समय की बर्बादी होती है । छेत्रिय जनता में आक्रोश व्याप्त हो रहा है जिसके समाधान के लिए छेत्र के लोकप्रिय  विधायक […]

You May Like