वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन के लिये हुए बंद । शीतकाल में श्रद्धालु खरसाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेगें मां यमुना जी के दर्शन ।

Pahado Ki Goonj

वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन के लिये हुए बंद ।

शीतकाल में श्रद्धालु खरसाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेगें मां यमुना जी के दर्शन ।

बडकोट । मदन पैन्यूली ।

आज भैयादूज पावन पर्व पर अपराह्न 12:09 बजे यमुना जी के उद्गम स्थल स्थित उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध धाम यमुनोत्री के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए। पुलिस सुरक्षा के साथ यमुनोत्री से पतित पावनी मां यमुना की डोली ढोल-दमाऊ के साथ शनिदेव महाराज की अगुवाई में खरसाली(खुशीमट्ठ) गांव के लिए रवाना हुई। शीतकाल में श्रद्धालु मां यमुना जी के दर्शन व पूजा-अर्चना शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेगें।आपको बताते चले कि इस वर्ष *लगभग 4.86 लाख श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम पर दर्शन किये। चारधाम यात्रा-22 के दौरान करीब 11 लाख श्रद्धालुओं द्वारा यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के दर्शन किये गये।*
उत्तरकाशी पुलिस आप सभी की कुशल एवं सुरक्षित यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है अगले वर्ष माँ यमुनोत्री एव गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है।
कपाट बन्द के अवसर पर *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, तहसीलदार बडकोट शीशपाल सिंह असवाल, एसएचओ बड़कोट  गजेन्द्र बहुगुणा, यमुनोत्री मन्दिर समिति के पदाधाकारी, तीर्थ पुरोहितों सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, गणमान्य लोग व सैकडों श्रद्धालु मौजुद रहे।

 

आगेपढें

माफीनामा लोकल बस वालो ने जन सहयोग से उत्तराखंड रोडवेज बस को दिया।  स्थान: लम्बगांव टिहरी गढ़वाल 

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1472315173180928&id=100012073782300&sfnsn=wiwspwa

 

Next Post

मन की बात, इगास और राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम व्यापक स्तर पर मनाएगी भाजपा ।। लोक पर्व और मन की वात कार्यक्रम के लिए पार्टी ने तय की जिम्मेदारी ।

मन की बात, इगास और राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम व्यापक स्तर पर मनाएगी भाजपा लोक पर्व और मन की वात कार्यक्रम के लिए पार्टी ने तय की जिम्मेदारी । देहरादून। पहाड़ो कि गूँज । , भाजपा आगामी तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम मन की बात, लोकपर्व इगास एवं राज्य स्थापना दिवस […]

You May Like