HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में लागोस इंटरनेशनल बैडमिंटन चैम्पियन कुहू गर्ग ने भेंट की

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में लागोस इंटरनेशनल बैडमिंटन चैम्पियन कुहू गर्ग ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कुहू गर्ग को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि कुहू गर्ग ने अपनी प्रतिभा से देश के साथ ही प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों में खेलों के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा है। खेल कोई भी हो, उनमें हमारे युवाओं का उत्साह देखते ही बनता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों का हमारे चहुमुखी एवं बहुआयामी विकास में बहुत बड़ा योगदान रहता है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि कुहू गर्ग इसी तरह अपने बेहतर खेल प्रदर्शन से प्रसिद्धि प्राप्त करेंगी। मुख्यमंत्री ने कुहू गर्ग के माता-पिता के साथ ही उनके कोच को उन्हें कामयाब बनाने के लिए बधाई दी। 
इस अवसर पर कुहू गर्ग के माता-पिता श्रीमती अलकनंदा अशोक व एडीजी अशोक कुमार कार्यक्रम में साथ रहे।
Next Post

source : voice of nation Views: 422

You May Like