देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी अपना कुनबा लगातार बढ़ाने में जुटी है। इसी कड़ी में आज यूकेडी के पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री और उनके समर्थकों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और सह प्रभारी राजीव चैधरी की मौजूदगी में यूकेडी के नेताओं ने पार्टी ज्वाइन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। एसएस कलेर ने कहा कि आप पार्टी लगातार इस बात पर जोर देती आई है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जीरो वर्क सीएम थे। उन्होंने 4 साल में कोई भी विकास का काम नहीं किया जिसकी वजह से राज्य 4 साल पीछे चला गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी संगठन विस्तार पर पूरा जोर दे रही है और मजबूती से अपने संगठन को खड़ा कर रही है।
फटी जींस के बयान पर महिला कांग्रेस ने फंूका सीएम का पुतला
Thu Mar 18 , 2021
हरिद्वार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस के फैशन को लेकर दिए गए बयान के बाद देवभूमि के लोगों में गुस्सा है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कई जगह धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वहीं पुतला फूंककर विरोध जताया। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से महिलाओं से माफी मांगने […]

You May Like
-
विश्व में पर्यावरण पर पुरुस्कार देने और लेने वालों को ukpkg.com अपने लिखवार गाँव आमंत्रित करते है जहाँ मेरे पिता श्री परमा नंद पैन्यूली ने अपने गावँ की जंगल चौकी दारी व्यबस्था की साथ ही हमारे पूर्वजों ने अपने जंगल के चारों तरफ खेतों की उर्बरा शक्ति बढ़ाने के लिए खेतों के बीच मे बांज का जंगल है
Pahado Ki Goonj June 5, 2018

