हरिद्वार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस के फैशन को लेकर दिए गए बयान के बाद देवभूमि के लोगों में गुस्सा है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कई जगह धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वहीं पुतला फूंककर विरोध जताया। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से महिलाओं से माफी मांगने की मांग की है।
हरिद्वार में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चैक पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है दूसरी तरफ महिलाओं के प्रति ऐसी घृणित सोच रखती है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से बयान पर माफी मांगने की मांग की। महिला कांग्रेस ने कहा कि जींस को लेकर सीएम ने महिलाओं के ऊपर जो अभद्र टिप्पणी की है उसके लिए मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। उत्तराखण्ड महिलाओं की देन है उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे नेता जो महिलाओं के वस्त्रों से उनके चरित्र का आंकलन करते हैं उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बेरोजगारी और पलायन पर सरकार को ध्यान रखना जरूरी है।
भाजपा सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पर आप ने मनाया काला दिवस
Thu Mar 18 , 2021
देहरादून। उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर आज आम आदमी पार्टी ने काला दिवस मनाया। आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास कूच किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जम कर धक्कामुक्की हुई। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत भी […]

You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

