देहरादून। डोईवाला क्षेत्र कें थानों वन क्षेत्र के कोटी मयचक में आदमखोर गुलदार को पकड़ने से पहले ही उसकी मौत हो गई। थानों रेंज अधिकारी एनएल डोभाल ने बताया कि यह नर गुलदार था और इसकी उम्र 4 साल के आसपास थी। सुबह इसी गुलदार ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया था, जिसमें एक किसान और दो वन कर्मी शामिल हैं।
सुबह गुलदार ने खेत में काम कर रहे बीजेपी नेता दीवान सिंह रावत ) के चचेरे भाई पर 52 वर्षीय किसान चरण सिंह पर हमला बोल दिया था। उसके बाद वन विभाग की टीम पर भी गुलदार ने हमला बोल दिया, जिसमें दो कर्मी भी घायल हो गए हैं। घायल किसान को जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि घायल वन कर्मियों के नाम दीपक राणा और आयुष डबराल हैं, जिनका इलाज भी सरकारी अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि गुलदार कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है. बुधवार को भी किसानों द्वारा गुलदार को देखा गया था। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की थी।
हृदय गति रूकने से दो तीर्थयात्रियो की मौत,मृतकों की संख्या हुई 46
Thu May 19 , 2022
देहरादून। चारधाम यात्रा कर लौट रहे दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जिनके शवों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। चारधाम यात्रा में अब तक हृदय गति रुकने से मरने वालों की संख्या 46 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार […]

You May Like
-
एनएसयूआई ने फूंका मैक्स अस्पताल प्रशासन का पुतला
Pahado Ki Goonj September 21, 2020

