अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान का यमुना को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए सफाई महोत्सव प्रारंभ

Pahado Ki Goonj

बड़कोट। (मदन पैन्यूली )      यमुना नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने को लेकर अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान के तत्वाधान में तीन दिवसीय सफाई महोत्सव की शुरुआत जानकीचट्टी में यमुना सफाई व जन जागरूकता अभियान के साथ किया गया। भजन कीर्तन के माध्यम से स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया तथा लोक संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बड़े धूमधाम से यमुना सफाई महोत्सव मनाया गया। साथ ही इस मौके पर सभी को यमुना सफाई की भी शपथ दिलाई गई।

यमुना सफाई महोत्सव में सोमवार रात को जनचेतना भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके बाद मंगलवार को स्थानीय आराध्य समेश्वर की डोली की उपस्थिति में यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली यमुना मंदिर में भव्य महोत्सव मनाया गया। यहां डोली नृत्य, तांदी नृत्य व हारुल लगाकर सभी ने नृत्य किया। साथ ही खरसाली व जानकीचट्टी में यमुना सफाई जन चेतना यात्रा निकालकर लोगों को यमुना सफाई को लेकर जागरूक किया गया। प्राचीन शनि देव मंदिर में शनि देव की उपासना आत्मशुद्धि के लिए भी की गई तथा यमुना मंदिर में यमुना स्वच्छता की सभी लोगों को शपथ दिलाई।

Next Post

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्मार्ट सिटी मिशन स्थापना दिवस मनाया

देहरादून,मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  राजपुर रोड स्थित होटल में स्मार्ट सिटी मिशन स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न फर्मों को विभिन्न कार्यों के कार्यादेश एवं स्मार्ट कार्ड भी वितरित किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि देहरादून शहर की बढ़ती आबादी के दवाब को कम करने के […]

You May Like