HTML tutorial

मलबे में फंसी सवारियों से भरी बस, तीन घंटे बाद JCB ने निकाला ।

Pahado Ki Goonj

मलबे में फंसी सवारियों से भरी बस, तीन घंटे बाद JCB ने निकाला ।

टिहरी गढ़वाल। लगातार बारिश के बीच लमगांव–बीजपुर पनियाला मोटर मार्ग पर अचानक भारी मलबा आने से ऋषिकेश से भैंतला खाल जा रही सवारियों से भरी बस मलबे में फंस गई। मलबा आने से बस के खाई की ओर जाने का खतरा पैदा हो गया।
चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बस रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। परिचालक ने बस के पिछले पहियों के नीचे पत्थर लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क पर लगातार मलबा गिरने से यात्रियों में दहशत बनी रही।
घटना की सूचना क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश नेगी और सुरेंद्र सिंह नेगी ने पुलिस-प्रशासन को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सूचना देने के करीब तीन घंटे बाद JCB मौके पर पहुंची, जिसके बाद मलबा हटाकर बस को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बारिश के बीच JCB पहुंचने में देरी को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और संवेदनशील मोटर मार्गों पर आपदा प्रबंधन की त्वरित व्यवस्था तथा निगरानी बढ़ाने की मांग की।
गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बस में सवार यात्रियों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।

Next Post

बर्फ ने बढ़ाई चुनौती, 136 ट्रैकर्स पर प्रशासन की नजर! सोमवार को हेली रैकी, जरूरत पड़ी तो एयर रेस्क्यू

बर्फ ने बढ़ाई चुनौती, 136 ट्रैकर्स पर प्रशासन की नजर! सोमवार को हेली रैकी, जरूरत पड़ी तो एयर रेस्क्यू उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ट्रैकिंग और पर्वतारोहण अभियानों में जुटे लोगों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने […]

You May Like