HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड में कोविड बंदिशें एक माह के लिए बढ़ाई गईं,

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने कोविड की बंदिशें एक माह के लिए बढ़ा दी है। गाइड लाइन में पूर्व में किए गए प्रावधानों को यथावत रखा गया है। सोमवार को मुख्य सचिव एसएस संधु ने यह आदेश किए हैं। पहली बार गाइड लाइन की बंदिशें पूरे एक माह के लिए बढ़ाई गई हैं। नई गाइड लाइन 20 नवंबर तक लागू रहेगी। सरकार ने विभिन्न प्रांतों से उत्तराखंड में प्रवेश पर वैक्सीन की एक डोज लगा चुके व्यक्तियों के लिए आरटीपीसीआर की 72 घंटें पूर्व की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रखी है, जबकि दो डोज लगा चुके व्यक्तियों को प्रमाण पत्र के आधार पर प्रवेश की अनुमति पूर्व की भांति दी जाएगी।
चारधाम यात्रा पर जाने वाले व्यक्तियों के लिए स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया है। यहां भी वैक्सीन के एक डोज वाले व्यक्तियों के लिए 72 घंटें पूर्व की नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता बरकरार की गई है। सरकार ने शादी-समारोह में वेडिंग प्वाइंट और होटल व ढाबों के क्षमता के 50 फीसदी लोगों को एकत्र करने की इजाजत दी है। इसी तरह कोचिंग संस्थानों में अभी भी क्षमता के 50 फीसदी छात्र-छात्राएं एक साथ पढ़ाई कर सकेंगे। वीकेंड पर पर्यटन स्थलों पर कोविड गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए जिलाधिकारियों को अधिकृत किया है।

Next Post

ब्राह्मण क्यों देवता हैं जानिए ब्राम्हण को इतना सम्मान क्यों दिया जाय या दिया जाता है ?

*ब्राह्मण क्यों देवता ?* मेरे कुछ प्यारे व कुछ आदरणीय मित्रगण कभी -कभी मजाक में या कभी जिज्ञासा में, कभी गंभीरता से एक प्रश्न करते है कि_ ब्राम्हण को इतना सम्मान क्यों दिया जाय या दिया जाता है ? _इस तरह के बहुत सारे प्रश्न समाज के नई पिढियो के […]

You May Like