देहरादून। पूर्व सांसद तरुण विजय ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। उन्होंने रक्षामंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। पूर्व सांसद और उत्तराखंड युद्ध स्मारक शौर्य स्थल के अध्यक्ष तरुण विजय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके कार्यालय साउथ ब्लॉक में मिले तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के बारे में चर्चा की, जिनकी पुण्य तिथि 17 मार्च को आ रही है और उन पर तरुण विजय की पुस्तक भी प्रकाशित हो रही है। उल्लेखनीय है कि तरुण विजय उततराखंड के शहीदों के परिवारों को वंदन अभियान में जुटे हैं और शौर्य स्थल के शीघ्र उद्घाटन हेतु तैयारी में हैं। उन्होंने भारत के महान पराक्रमी तमिल सम्राट राजेंद्र चोल का भी एक भव्य चित्र रक्षा मंत्री को भेंट किया।
उत्तरकाशी :-. जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित ।
Sat Mar 7 , 2020
उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मनित । उत्तरकाशी / मदनपैन्यूली। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पंकज भट्ट द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी में जनपद के अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कार्मचारी गणों का मासिक […]
You May Like
-
महिलाओं ने छेड़ी शरााबियों के खिलाफ विशेष मुहीम
Pahado Ki Goonj September 26, 2019
-
जय श्री महाकाल के दर्शन
Pahado Ki Goonj March 13, 2018


