देहरादून। आज प्रातः लगभग 3.15 बजे बजे कौडियाला के करीब भारी चट्टानों के सरकने से जेसीबी व पोकलैंड के चपेट में आने से चालक सहित तीन मजदूर खाई में गिर गए। मौके पर पहंुची एसडीआरफ की टीम ने मृतकांे को चट्टाने से बाहर निकालने का काम शुरू किया।
ये मजदूर कार्य समाप्त कर वापस आ रहे थे, अचानक से लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए। सूचना पर एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस की टीम टीम तत्काल मय उपकरण मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
हादसे में जेसीबी ऑपरेटर प्रभात व राजेश, पोकलैंड चालक संजीव की मृत्यु हो गयी है।
पहाड़ी टूटने से एनएच-94 बंद, यात्री रास्ते में फंसे
Mon Aug 24 , 2020
देहरादून। प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जगह-जगह रास्ते बंद हो रहे हैं। टिहरी में नरेंद्रनगर के पास एनएच-94 पर पहाड़ी टूटने से मलबा आ गया है। इस कारण हाईवे बंद होने से यात्री रास्ते में फंस गए हैं। एनएच-94 नरेंद्रनगर के पास पहाड़ी टूटने से मार्ग बन्द […]

You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

