ऋषिकेश। प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने परिवार सहित नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का गुरुवार को 73वां जन्मदिन था। जन्मदिन के पश्चात वह शुक्रवार को पत्नी उषा नेगी की व अन्य परिवारजनों के साथ नीलकंठ महादेव मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान नीलकंठ महादेव मंदिर को पुजारी शिवानंद गिरि ने उन्हें मंदिर में जलाभिषेक करवाया। मंदिर के गर्भ गृह में पूजा अर्चना के पश्चात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने मंदिर के प्रबंधक महंत सुभाष पुरी से भेंट की। इस अवसर पर महंत सुभाष पुरी ने नरेंद्र सिंह नेगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें लोक संस्कृति के कार्यों के लिए उत्तरीय ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सरकार और कांग्रेस से तकरार के बीच ट्विटर ने इंडिया हेड का किया तबादला, मनीष माहेश्वरी जाएंगे अमेरिका
Fri Aug 13 , 2021
दिल्ली। ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के […]

You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

