देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को जीटीसी हेलीपैड पर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय वाइल्ड लाइफ बोर्ड के पूर्व सदस्य पुष्पराज सिंह ने भेंट की। उन्होंने कहा की निर्देशक चाणक्य चटर्जी द्वारा चारधाम पर एक सीरियल बनाया जा रहा है, जो जी टीवी पर प्रसारित होगा। यह एक म्यूजिकल आधारित सीरियल होगा। पुष्पराज सिंह ने इस सीरियल के मुहूर्त शॉट के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया।
श्री पुष्पराज ने इस अवसर पर व्हाइट टाइगर सफारी जू को उत्तराखंड में स्थापित करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने बताया की अभी विश्व का एकमात्र व्हाइट टाइगर सफारी जू रीवा मध्यप्रदेश में स्थापित है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद थे।
उत्तरकाशी पुलिस की एक और कार्रवाई 06.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार ।
Mon Oct 25 , 2021
उत्तरकाशी पुलिस की एक और कार्रवाई 06.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार । उत्तरकाशी / पुरोला :- मदन पैन्यूली वर्तमान में त्योहारी सीजन के आड़ में कुछ असामाजिक लोग अवैध नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त कर माहौल दूषित करने का प्रयत्न कर रहे है,जिस हेतु मणिकांत मिश्रा, पुलिस […]
You May Like
-
वह रे देव भूमि की सरकार
Pahado Ki Goonj October 29, 2018

