HTML tutorial
HTML tutorial

तहसील परिसर में पांच कबूतर मृत मिलने से हड़कंप

Pahado Ki Goonj

श्रीनगर। उत्तराखंड में बर्ड फ्लू का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन लोगों को बीच इस बीमारी का डर जरूर बैठ गया है। ऐसे माहौल में कही भी कोई पक्षी मरा दिखा रहा है तो उसे बर्ड फ्लू से जोड़कर देख रहे हैं। ताजा मामला पौड़ी जिले के श्रीनगर का है, जहां सोमवार को तहसील परिसर में पांच कबूतर मृत मिले। जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। श्रीनगर में कबूतरों के मृत मिलने का ये पहला मामला है।
प्रशासन ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग और पशुपालन विभाग को दी। जिसके बाद दोनों विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। उपजिलाधिकारी श्रीनगर रविद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह तहसील परिसर में ही पांच कबूतरों के मरने की सूचना उनको मिली है. जिसको देखते हुए वन विभाग और पशुपालन विभाग को इस बात की सूचना दे दी गयी है। मृत कबूतरों के सैंपल जांच लिए भेजे जाएंगे. इसके बाद ही इनकी मौत का कारणों को पता चल पाएगा। बता दें कि रविवार को भी देहरादून के भंडारी बाग इलागे में 121 कौए मृत मिले थे, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। उन कौए के सैंपल भी वन विभाग की टीम बरेली लैब में भेजे थे। जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। प्रदेश में अभीतक बर्ड फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं है। वैसे स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग अपनी तरफ से पूरी एतियाहत बरत रहा है।

Next Post

जनता की पुलिस से हमेशा ही अपेक्षाएं रहती है जन शिकायतों को शत प्रतिशत प्राप्त कर उनका निवारण होना चाहिए - पुलिस महानिदेशक

जनता की पुलिस से हमेशा ही अपेक्षाएं रहती है जन शिकायतों को शत प्रतिशत प्राप्त कर उनका निवारण होना चाहिए – पुलिस महानिदेशक उत्तरकाशी – मदनपैन्यूली।                                   सोमवार को पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार उत्तरकाशी […]

You May Like