कर्मठ आईपीएस अधिकारी डॉ.विशाखा अशोक भदाणे को मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड मिलेगा

Pahado Ki Goonj
उपलब्धि: आईपीएस डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को मिलेगा मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड, पढ़िए पूरी खबर

रेप कर मासूम की नृशंस हत्या करने वाले को मृत्युदंड दिलाने वाली कर्मठ आईपीएस अधिकारी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को मिलेगा गृह मंत्रालय, भारत सरकार का मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड

डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने हरिद्वार के ऋषिकुल मौहल्ले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का न सिर्फ खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया, बल्कि अभियुक्त को उसके इस कृत्य के लिए मृत्युदंड की सजा भी दिलायी।

20 दिसम्बर 2020 को हरिद्वार के ऋषिकुल मौहल्ले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी थी। उक्त प्रकरण की विवेचना कर रही सहायक पुलिस अधीक्षक, नगर हरिद्वार के पद पर तैनात डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने इस अभियोग से संबंधित मुख्य अभियुक्त रामतीर्थ को उसी दिन तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और अभियुक्त के घर की दूसरी मंजिल से लापता बच्ची का शव बरामद किया। पूछताछ में उसके द्वारा कबूल किया गया कि उसने राजीव के साथ मिलकर ऋषिता के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को दूसरी मंजिल पर छिपाकर रख दिया था।

मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में डॉक्टरों के पैनलों द्वारा कराया गया तथा मृतका के विभिन्न नमूने एकत्र किए गए और राम तीरथ की चिकित्सा के दौरान नमूने एकत्र कर फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे गए।

दिनांक 26-12-20 को उक्त घटना अभियुक्त आरोपी राजीव कुमार की सहायता करने में उसके भाई, गंभीर चंद उर्फ गौरव को भादवी में धारा 212 के तहत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 28-12-20 को अभियुक्त को सुलतानपुर उ0प्र0 से गिरफ्तार गया गया। अभियुक्त की चिकित्सा जांच कर उसके नमूने एकत्र कर जांच हेतु एफएसएल भेजे गये।

डॉ. विशाखा अशोक भदाणे द्वारा एकत्र किये गये साक्ष्यों एवं समय पर प्रस्तुत किये गये गवाहों के आधार पर न्यायालय के विशेष न्यायाधीश, पोक्सो जिला हरिद्वार ने आरोपी रामतीरथ को 363/366ए/376(ए)(बी)/377/302/201 आईपीसी और पोक्सो एक्ट के तहत मृत्युदंड एवं अर्थदंड से दंडित किया तथा अभियुक्त राजीव कुमार को साक्ष्य छिपाने के मामले में 05 वर्ष की सजा एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को उत्कृष्ट विवेचना किये जाने के लिए ’’अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय गृह मंत्री पदक’’ से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है।

अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

आगेपढें

अच्छी खबर

उत्तरकाशी आज बड़कोट में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान श्री चन्द्र किशोर बिज्लवान जी ग्राम पोरा गांव  ने ईमानदारी दिखाई है।

उत्तरकाशी आज बड़कोट में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान श्री चन्द्र किशोर बिज्लवान जी ग्राम पोरा गांव  ईमानदारी

इनको सड़क पर एक महिला की कानों झुमकी मिली जो की 35000 से ऊपर कीमत की होगी और उनकी इमादारी को बाजार के लोग साधुवाद दे रहे हैं। उन्होंने खुद ही महिला को डूडते हुए उस महिला तक पहुंचे और परेशान महिला को उनकी झुमकी वापस कर दी।। इनके व्यवहार को शत शत नमन   ऐसे इमानदार पी आर डी जवान को  ज्यादा दिनों की ड्यूटी देने के साथ साथ  इनके व्यवहार से देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों के मन में स्थान विशेष पर कार्य कराने वाले अधिकारियों का मान सम्मान बढेगा। अधिकारी एंव व्यपारियो को इनका सम्मान  करना चाहिए  ।इस अल्प मानदेय लेने वाले जवान को सम्मान  मिलना चाहिए ।ऐसे जवानों से जवानों की आदत से अन्य लोगों को अनुकरण करने के लिए शिक्षा मिलती है।

Next Post

बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार । उत्तरकाशी/बड़कोट बीते बृहस्पति वार को थाना बड़कोट क्षेत्रन्तार्गत एक गांव की महिला के साथ गांव व के ही व्यक्ति द्वारा बलत्कार किया गया। कल 12.08.2022 को पीड़िता की माता की तहरीर/सूचना पर इस मामले में थाना बड़कोट पर *376/506 IPC* के […]

You May Like