HTML tutorial
HTML tutorial

मां बेटे पर गुलदार ने किया हमला,दोनो घायल

Pahado Ki Goonj

पौड़ी। जिले के कोट ब्लॉक के कठूड गांव में ग्राम प्रधान दीपक कुमार के घर के समीप ही बाड़े में बंधी बकरियों पर गुलदार ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घात लगाया गुलदार बकरियों को निवाला बनाने की कोशिश में था। लेकिन प्रधान की मां पीताम्बरी देवी बीच में आ गई। इस बीच गुलदार ने महिला पर ही हमला कर दिया।
मां की चीख पुकार सुन छोटा बेटा अरविंद सिंह मौके पर पहुंचा। सामने गुलदार देखकर दंग रहा गया। गुलदार ने अरविंद पर भी हमला किया। इस बीच हो हल्ला सुनकर गुलदार वहां से भाग गया। लेकिन इस हमले में पीतांबरी देवी व बेटा अरविंद सिंह घायल हो गए। गनीमत रही कि इस हमले से दोनों की जान बच गई। घायलों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी है। इस मौके पर पौड़ी रेंज के रेंज अधिकारी अनिल भट्ट ने घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा व गश्त की जा रही है।

Next Post

नौकरी के नाम पर ठगे 10 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार

चमोली। नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपित को मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने खुद को कई वरिष्ठ अधिकारियों व नेताओं का परिचित बताकर जिला सूचना अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर […]

You May Like