ऋषिकेश। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कुछ ही वक्त का समय बचा है। ऐसे में सत्तारूढ़ दल भाजपा दोबारा सत्ता में आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जन आशीर्वाद यात्रा ऋषिकेश पहुंची, हां यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। 60 दिन में उनकी सरकार ने 150 फैसले लिए हैं। सभी घोषणाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।
महापौर अनीता ममगाई की अगुआई में सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने सीएम की जन आर्शीवाद यात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया। जन आशीर्वाद रैली के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर, आइडीपीएल सिटी गेट, कोयल घाटी, घाट चौराहा, दून तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह तोरणद्वार बनाए थे। जगह-जगह कार्यकर्त्ताओं ने रैली में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, संगठन मंत्री कुलदीप जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर सहित अन्य नेताओं पर पुष्पवर्षा भी की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गत चार जुलाई को उन्हें प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश की समस्याओं से वह वाकिफ हैं। सरकार जो भी घोषणा कर रही है, पूरी तरह से धरातल पर उतारी जा रही हैं। सरकार नई कार्यपद्धति से कार्य कर रही है।
हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
Sat Sep 18 , 2021
चमोली। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के साथ ही पांचवें धाम हेमकुंड साहिब के कपाट तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिये गए हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चरणों में अरदास की है कि दरबार में पहुंच रही संगतों की मनोकामना वह पूरी करें और उनकी […]

You May Like
-
Nh123 कृष्णा गांव के पास लोडर दुर्घनाग्रस्त
Pahado Ki Goonj September 6, 2018

