HTML tutorial

Good news,मुख्यमंत्री से की व्यावसायिक प्रशिक्षकों को न्याय दिलाने की मांग जानिए सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

प्रदेश के सभी पत्रकार साथियों से अनुरोध है कि आप 11 बजे उज्वल रेस्टोरेंट देहरादून में हमारी समस्याओं के समाधान हेतु बैठक आहूत की गई है 10,30 am पर पहुंचने की कृपा कीजिएगा।

मुख्यमंत्री से की व्यावसायिक प्रशिक्षकों एवं आउटसोर्सिंग कार्मिकों को न्याय दिलाने की मांग देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा

अध्यक्ष अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मा. मुख्यमंत्री से श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य के 200 विद्यालयों एवं 28 स्पोक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम शुरू करने एवं प्रदेश भर के सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों के हो रहे शोषण को बंद करने को लेकर ज्ञापन सौँपा | श्री धामी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिये | नेगी ने कहा कि व्यावसायिक कार्यक्रम स्थगित होने से/अनुबंध तिथि न बढ़ाये जाने की वजह से 296 व्यवसायिक प्रशिक्षकों एवं लगभग 25- 30 हजार छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है |व्यवसायिक शिक्षा कार्यक्रम की अनुबंध तिथि 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गई है और आज लगभग पांच महीने होने को है ,लेकिन इन बेरोजगार प्रशिक्षकों एवं छात्रों के दुख- दर्द की कोई सुध नहीं ले रहा है| नेगी ने कहा कि प्रदेश भर के सरकारी विभागों/ निगमों में प्राइवेट आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कार्योजित/ प्रायोजित कर्मचारियों को एजेंसीज द्वारा पे- स्लिप मुहैया नहीं कराई जाती, जिससे कार्मिकों का शोषण हो रहा है | आलम यह है कि कर्मचारियों को यह भी नहीं मालूम कि हमें कितना वेतन सरकार देती है तथा क्या मानक हैं! नेगी ने कहा कि एजेंसियों द्वारा कर्मचारियों से इपीएफ व कमीशन के नाम पर कटौती की जा रही है, लेकिन कार्मिकों को यह पता नहीं है कि उसका इपीएफ कट भी रहा है या नहीं ! उनका इपीएफ नंबर क्या है खुद कर्मचारियों को मालूम नहीं !

आगे पढ़ें

छुआछूत और जातिगत भेदभाव की मानसिकता बर्दाश्त नहीं होगीः प्रीतम सिंह

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए कथित “शुद्धिकरण यज्ञ” प्रकरण पर भाजपा सरकार की चुप्पी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। विधायक एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट कहा कि छुआछूत तथा जातिगत भेदभाव जैसी मानसिकता बर्दाश्त नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां किसी भी व्यक्ति को उसकी जाति के आधार पर अशुद्ध बताना और सार्वजनिक स्थल का शुद्धिकरण करना संविधान, सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों के खिलाफ है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्यसभा में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पार्टी ने राज्यपाल से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसे जातिवादी कृत्यों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। प्रीतम सिंह ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। ज्ञापन सौंपने वाले कांग्रेस नेताओं में डॉ. हरक सिंह रावत, जोत सिंह गुनसोला, शूरवीर सिंह सजवान, नव प्रभात, मदन बिष्ट, विक्रम सिंह नेगी, ज्योति रौतेला समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूदरहे।
आगे पढ़ें

कांग्रेसी भाजपा के टट्टू हैं क्या, जो इनके कहने पर वंदे मातरम गाएंः डा. हरक


देहरादून। वंदे मातरम को लेकर चल रहे विवाद में अब कांग्रेस नेता डा. हरक सिंह रावत की भी इंट्री हो चुकी है। डा. हरक सिंह रावत ने अपनी पार्टी का समर्थन करते हुए कहा है कि कांग्रेस बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान पर चलने वाली पार्टी हैं। ऐसे में भाजपा के कहने पर पूरा वंदे मातरम नहीं गायेंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या हम भाजपा के टटृू हैं कि वह जो कहे, हम वही करें।
डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस संविधान को मानने वाली पार्टी है और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान का पालन करती है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार ही कांग्रेस अपने फैसले लेगी। विदित हो कि कांग्रेस कार्यसमिति ने आधिकारिक तौर पर तय किया कि वह अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम के केवल पहले दो छंद ही गाएगी। जिसको लेकर सियासत गरमाई हुई है। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा के लोग कह दें कि वे अंबेडकर के संविधान को नहीं मानते। अंबेडकर के जन गन मन और वंदे मातरम को नहीं मानते। उन्होंने भाजपा को कहा कि वे कह दे कि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हम आस्तिक हैं। हम भाजपा के लोगों से ज्यादा सनातनी हैं। लेकिन दूसरे धर्म का भी सम्मान करते हैं। डा. हरक सिंह ने कहा कि लोग उन्हें झगडालू समझते हैं लेकिन वे एक मच्छर भी नहीं मार सकते हैं। उन्होने भाजपा को चुनौती देकर कहा कि वे भाजपा के लोगों से अच्छा धर्म कर्म का ज्ञान दे सकते हैं। इसके लिए प्रवचन में वे भाजपा के लोगों से जीत जाएंगे। डा. हरक ने हाल ही में भाजपा सरकार के सभी मंत्रियों को जूनियर बताते हुए दावा किया था कि वे इस समय सबसे सीनियर नेता हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि अधिकतर कैबिनेट मंत्री उनके चेले रहे हैं। जिनको वे राजनीति में लेकर आए हैं।
डा. हरक सिंह उत्तराखंड कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे इससे पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री रहे। पहले हरक कांग्रेस में ही थे, लेकिन हरीश रावत सरकार से विद्रोह के बाद भाजपा में चले आए।
आगे पढ़ें
चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार


देहरादून। पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिल के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जुडली आदूवाला विकासनगर निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली विकासनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि रात्रि को चोर द्वारा उनके जुडली आदूवाला स्थित घर से उनकी मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस को चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली विकासनगर में तत्काल सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे तथा गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली विकासनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आसकृपास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही स प्रातः हरबर्टपुर विकासनगर स्थित अतिथि फार्म हाउस के सामने से चैकिंग के दौरान मिली सूचना पर मौहम्मद मुकीम उर्फ मक्की पुत्र अलाउद्दीन को उपरोक्त चोरी हुये वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। वह चोरी की गई मोटर साइकिल के पार्टस निकालकर बेचने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेजदिया।
आगे पढ़ें
पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर करें रू बर्द्धन

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाए।
आज यहां मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में प्रदेश में बिछाई जा रही पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पाइपलाइन और कनेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, गैस कंपनियों तथा जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने गैस कंपनियों और सम्बन्धित एजेंसियों को कार्य की गति बढ़ाए जाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद सड़क खुदाई की अनुमति मिलते ही पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाए। विशेष रूप से हरिद्वार जनपद में कुंभकृ2027 से पहले पीएनजी से संबंधित सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपदों में सम्बन्धित एजेंसियों को अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि जिन क्षेत्रों में नई सड़कें अथवा अन्य निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं, उनमें पीएनजी पाइपलाइन के प्रावधान को पहले से ही शामिल किया जा सके। इससे भविष्य में बारकृबार सड़क खोदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय एवं संसाधनों की बचत होगी। मुख्य सचिव ने आपूर्ति विभाग को गैस कंपनियों को पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए भूमि आवंटन, किराये और लीज पर दिए जाने से सम्बन्धित एक स्पष्ट नीति शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न जनपदों में पीएनजी प्लांट एवं अन्य आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भूमि हस्तांतरण में आने वाली समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा और कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने रोड कटिंग और रोड डिगिंग पालिसी को भी प्रस्तावित नीति में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क एवं अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों को पूर्व स्वरूप में लाने का कार्य भी निर्धारित शर्तों के अनुसार शीघ्र पूरा किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रत्येक एजेंसी विस्तृत टाइमलाइन और टाइमफ्रेम तैयार करे। उन्होंने एजेंसियों को टाइमलाइन के अनुसार परियोजना पूर्ण होने तक का प्रत्येक सप्ताह के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएं और साप्ताहिक प्रगति के आधार पर कार्यों को पूरा कराया जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए की मुख्य सचिव ने भारत सरकार की गोवर्धन योजना के तहत उपलब्ध सब्सिडी का लाभ लेने की दिशा में भी प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों और एजेंसियों से आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा। इस अवसर पर अपर सचिव श्रीमती रूचि मोहन रयाल, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विषाल मिश्रा, आयुक्त खाघ एवं आपूर्ति बी.एल. राणा एवं अपर आयुक्त पी.एस. पांगती सहित जनपदों से जिलाधिकारी एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

आगे पढ़ें
एंबुलेंस के जरिए नशा तस्करी को अंजाम देने वाला युवक 90 किलो गांजे सहित गिरफ्तार
पौड़ी। राज्य में नशा तस्करों द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए नयेकृनये प्रयोग किये जा रहे है। इस क्रम में एक नया मामला श्रीनगर क्षेत्र में सामने आया है। यहंा एंबूलेंस की आड़ में नशा तस्कर द्वारा एम्बूलेंस के अन्दर मरीज की जगह गांजा छुपाकर ले जाया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने उसे तलाशी के दौरान गिरफ्तार कर उसके पास से 90 किलो गांजा बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज आवास विकास ग्राउंड के पास नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक एंबुलेंस को रोककर जांच की गई तो पुलिस को वाहन की तलाशी के दौरान 9 कटृे बरामद हुए। जिनमें गांजा भरा हुआ था। बरामद गांजे का कुल वजन करीब 90 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी है। मामले में पुलिस ने एंबुलेंस चालक रविंद्र सिंह बिष्ट (45) निवासी चैरास, टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रुद्रप्रयाग से कम कीमत पर गांजा खरीदकर श्रीनगर में अधिक दाम पर बेचने के लिए ला रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है। ऐसे में पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड और संपर्कों की भी जानकारी जुटा रही है।गांजा बरामद होने के बाद कोतवाली श्रीनगर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही पुलिस ने एंबूलेंस को भी सीज कर दिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप आरोपी को किसने उपलब्ध कराई थी और इसे श्रीनगर में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस संभावित सप्लायर और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
आगे पढ़ें

ड्रिंक एंड ड्राइव में 21 लोग गिरफ्तार,55 वाहन सीज
देहरादून। पुलिस ने रात्रि में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 लोगों को गिरफ्तार कर ड्रिंक एंड ड्राइव व यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 55 वाहनों को सीज किया।
मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में स्थित शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के साथकृसाथ अराजक तत्वों पर नकेल कसने हेतु लगातार स्थान बदल बदल कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद में नगर से देहात तक सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक“ के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रात्रि में जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलगकृअलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गों पर आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा रात्रि वृहद स्तर पर कार्यवाही करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी 21 वाहनो को सीज किया गया। इस दौरान काले शीशे लगाने व यातायात नियमो के उल्लंघन पर 34 अन्य वाहनो को सीज करते हुए 53 वाहन चालको के एमवी एक्ट में चालान कर 32500 रूपये का जुर्माना किया गया तथा 47 वाहनों के कोर्ट के चालान किये गये। इस दौरान पुलिस द्वारा 700 से अधिक वाहनों की तलाशी ली गयी तथा 900 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 57 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया तथा चेकिंग के दौरान 84 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही करते हुए उन पर 21750 रूपये का जुर्माना किया गया।

फोटो डी 6
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की बैठक में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में तीखी बहस
रुद्रपुर। सोमवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण  को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में माहोल तनावपूर्ण रहा। कांग्रेस और भाजपा दो ही दल एक दुसरे पर आरोप लगाते दिखे।  मतदाता सूची में आपत्तियों और कथित दोहरे मतों को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बैठक में भाजपा और कांग्रेस दोनों पक्षों ने अपना-अपना पक्ष प्रशासन के सामने रखा। भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का कहना है कि मतदाता सूची में आपत्ति दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर डबल वोट या संदिग्ध मतदाता प्रविष्टियों को लेकर आपत्तियां दर्ज की गईं। उनका दावा है कि इन आपत्तियों की जांच चुनाव आयोग और प्रशासन द्वारा नियमानुसार की जानी है। यदि जांच में कोई वोट नियमों के विपरीत पाया जाता है तो उसे हटाने की कार्रवाई कानून के अनुसार होनी चाहिए। भाजपा नेता के अनुसार, बैठक के दौरान जब उन्होंने आपत्तिकर्ताओं को धमकाए जाने का मुद्दा उठाया तो कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। शुक्ला का आरोप है कि इस दौरान कमिश्नर के सामने गाली-गलौज, अभद्र भाषा और कथित तौर पर जान से मारने तथा देख लेने जैसी धमकियां दी गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस वक्त उपलब्ध नहीं है।
राजेश शुक्ला ने कहा कि बैठक का उद्देश्य संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पहले कांग्रेस पक्ष को सुना जाए और उसके बाद भाजपा सहित अन्य आपत्तिकर्ताओं का पक्ष भी निष्पक्ष रूप से सुना जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार आपत्ति दर्ज कराने वाले प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ आपत्तिकर्ताओं को असामाजिक तत्वों के माध्यम से डराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से ऐसे मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राजेश शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि उनकी मांग किसी वर्ग विशेष के वोटों को प्रभावित करना बैठक के दौरान विवाद बढ़ने के बाद भाजपा नेताओं के एक समूह ने बाहर आकर अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब तक धमकी के आरोपों की जांच और कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे। पूरे घटनाक्रम को लेकर अब प्रशासन और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
उसके बाद सभी भाजपाई एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट कक्षा के बाहर ही धरने पर बैठ गए और कांग्रेसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल और शिव अरोड़ा रुद्रपुर विधायक व भाजपा के कई पदाधिकारी धरने पर बैठे हैं। नहीं, बल्कि शुद्ध और निष्पक्ष मतदाता सूची सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि चुनाव केवल उन्हीं मतदाताओं के आधार पर होना चाहिए जो नियमों के तहत पात्र हैं।

आगे पढ़ें
23 पेटी शराब सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

पिथौरागढ़। रेस्टोरेंट की आड़ में नशा कारोबार करने वाली एक महिला शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 23 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार विगत दिवस एक सूचना के बाद कोतवाली धारचुला पुलिस की सटीक कार्रवाई में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। पुलिस द्वारा निगालपानी, धारचूला स्थित रेस्टोरेंट में चेकिंग के दौरान मंजू थापा, निवासी आरा मशीन, वार्ड धारचूला, हाल निवासी गलाती, धारचूला,के कब्जे से 10 पेटी बीयर एवं 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत 1,55,000/- (एक लाख पचपन हजार रुपये) बतायी जा रही है। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेंद्र सोराड़ी, आरक्षी संतोष कुमार एवं आरक्षी भावेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बहरहाल पुलिस ने उक्त महिला शराब तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

फोटो डी 4
सावन के अंतिम सोमवार को बिल्वकेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हरिद्वार। सावन के अंतिम सोमवार पर  हरिद्वार के प्राचीन बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। भक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद लिया।
सावन के सोमवार का अंतिम दिन भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। शास्त्रों में भी सावन सोमवार के व्रत और पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि, सावन के दौरान पूजा-पाठ, दान और पुण्य कार्य करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। वहीं, सच्चे मन और श्रद्धा से शिवलिंग पर अर्पित किया गया जल भी महादेव को प्रिय माना जाता है। बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। कई भक्तों ने भगवान शिव को जल, दूध और अन्य पूजन सामग्री अबिल्वकेश्वर महादेव मंदिर हरिद्वार के प्राचीन शिव मंदिरों में शामिल है। सावन के दौरान यहां भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सोमवार को भी मंदिर में भक्तों की भीड़ रही और दिनभर पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के दर्शन और अभिषेक को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
आगे पढ़ें

सिलक्यारा सुरंग में फिर  पोलगांव बड़कोट छोर से डेढ़ किलोमीटर अंदर गिरा मलबा

उत्तरकाशी। सोमवार को चारधाम सड़क परियोजना में यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग के अंदर फिर भूस्खलन का मामला सामने आया है। सुरंग के पोलगांव बड़कोट छोर से करीब डेढ़ किमी अंदर भूस्खलन होने की सूचना है। इससे सुरंग के अंदर मलबा पसर गया है। वहीं, निर्माणाधीन सुरंग में मलबे से सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि निर्माण कंपनी ने खतरे से इनकार किया है।
बता दें कि वर्ष 2023 में सिलक्यारा सुरंग के अंदर सिलक्यारा छोर से करीब 200 मीटर अंदर भारी भूस्खलन हुआ था, जिसके चलते सुरंग निर्माण में लगे 41 श्रमिक अंदर फंस गए थे, जिन्हें 17 दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सकुशल बाहर निकाला गया था। लेकिन उस हादसे के बाद भी सुरंग में भूस्खलन की घटनाएं नहीं थमी हैं।
सोमवार फिर सुरंग के पोलगांव बड़कोट छोर से करीब डेढ़ किमी अंदर भूस्खलन की तस्वीरें व वीडियो इंटरनेट मीडिबताया कि करीब 1300 मीटर अंदर कुछ मलबा गिरा है, जिसे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसे लेकर किसी भी चिंताजनक स्थिति से इंकार किया। उल्लेखनीय है कि सिलक्यारा सुरंग का निर्माण वर्ष 2018-शुरू हुआ था, जिसे वर्ष 2022 तक बनकर तैयार होना था। लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया।
वर्ष 2024 में इस सुरंग को सफलतापूर्वक आर-पार किया गया, वर्तमान में सुरंग का लगभग 90 फीसदी सिविल कार्य पूरा हो चुका है और मार्च 2027 तक सुरंग का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह राज्य की सबसे लंबी निर्माणाधीन सड़क सुरंग है, जिसकी लंबाई 4.5 किमी हैर्।। इस संबंध में निर्माण कंपनी नवयुगा इंजीनियरिंग लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री राम का कहना है कि निर्माणाधीन सुरंग में मलबा गिरता रहता है।
आगे पढ़ें

नशे के सौदागरों से परेशान थानी गांव की महिलाओं ने संभाला खुद मोर्चा,लाठी डंडे लेकर देर रात तक करती हैं पहरेदारी

Lavc57.107.100

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के ओल्ड मसूरी रोड स्थित थानी गांव में  रात के समय नशे के सौदागरों व संदिग्ध लोगों की आवाजाही से परेशान महिलाओं ने खुद पहरेदारी करने का फैसला लिया है। गांव के करीब 350 परिवारों की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित 30 से 35 महिलाएं शाम से देर रात तक लाठी-डंडे लेकर गांव की सड़कों पर पहरा दे रही हैं। महिलाओं का आरोप है कि बाहरी लोग रात में नशा खरीदने के लिए गांव में आते हैं। कई बार इनके बीच विवाद की स्थिति भी बन जाती है। महिलाओं का कहना है कि पुलिस से शिकायत के बाद कुछ दिनों तक पुलिस और पीएसी की तैनाती हुई, लेकिन नियमित गश्त नहीं होने के कारण अब उन्होंने खुद गांव की निगरानी शुरू कर दी है। महिलाओं ने मामले को लेकर जिलाधिकारी से मिलने और ज्ञापन देने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
महिलाओं के अनुसार उनकी पहरेदारी शाम करीब 5 बजे शुरू होती है और रात 12 बजे तक जारी रहती है। गांव के किसी मोहल्ले में बाहरी व्यक्ति के नशा खरीदने के लिए पहुंचने की सूचना मिलते ही महिलाएं एक-दूसरे को फोन कर सक्रिय हो जाती हैं। इसके बाद कई महिलाएं मौके पर पहुंचकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ करती हैं और उन्हें वहां से वापस भेजती हैं। महिलाओं का कहना है कि घर का कामकाज संभालने के साथ रात में पहरा देना आसान नहीं है, लेकिन गांव को नशे के कारोबार से बचाने के लिए उन्होंने यह जिम्मेदारी उठाई है। बारिश के मौसम में बुजुर्ग महिलाओं की ड्यूटी का समय कम किया गया है। सुधा ने कहा कि राजपुर थाना पुलिस और पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की थी। इसके बाद कुठाल गेट चैकी से पुलिसकर्मी गांव पहुंचे। महिलाओं का कहना है कि करीब दो दिन तक एक पीएसी जवान और एक कांस्टेबल की तैनाती भी की गई, लेकिन इसके बाद नियमित सुरक्षा व्यवस्था नहीं रही। 14 अगस्त के बाद पुलिस की नियमित मौजूदगी दिखाई नहीं दी। इसके बाद उन्होंने खुद रात में पहरा देने का फैसला किया। महिलाओं ने कहा कि वे लंबे समय तक लाठी-डंडे लेकर रात में पहरा देने का जोखिम नहीं उठा सकती। अब वे जिलाधिकारी से मुलाकात कर गांव में नियमित पुलिस गश्त, नशे के कारोबार पर कार्रवाई और महिलाओं की सुरक्षा करने की मांग करेंगी। महिलाओं ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ शुरू किया गया उनका अभियान फिलहाल जारी रहेगा। गांव के बच्चों और युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रशासन को भी गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

*ऑपरेशन सद्भावना के तहत सीमावर्ती कुमाऊं क्षेत्र के विद्यार्थियों ने राज्यपाल से की भेंट*

*लोक भवन देहरादून 24 अगस्त, 2026*

ऑपरेशन सद्भावना के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए सीमावर्ती कुमाऊं क्षेत्र के विद्यार्थियों ने सोमवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट की। इस यात्रा का आयोजन 101 फील्ड रेजिमेंट द्वारा 119 स्वतंत्र इन्फैंट्री ब्रिगेड के तत्वावधान में किया गया है। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण संस्थानों का भ्रमण कराने, प्रेरणादायी व्यक्तित्वों से संवाद का अवसर प्रदान करने तथा राष्ट्र और उसकी विविध विरासत की व्यापक समझ विकसित करना है।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे यात्रा के अनुभवों को केवल यादों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें सहेजकर रखें। उन्होंने विद्यार्थियों को यात्रा के दौरान खींची गई तस्वीरों को सुरक्षित रखने तथा प्रतिदिन के अनुभव, सीखी गई बातें और नई जानकारियां नोटबुक में लिखने को कहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यह भी लिखें कि यात्रा से पहले उनके जो लक्ष्य थे, यात्रा के बाद उनमें किस प्रकार का बदलाव आया।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि केवल सेना में जाने का लक्ष्य रखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सेना के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचने का सपना देखना चाहिए। बड़े सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण आवश्यक है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने से इन क्षेत्रों की संभावनाएं देश-दुनिया के सामने आई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने क्षेत्र की विशिष्टता, संस्कृति और संभावनाओं को आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राज्यपाल के साथ अपने यात्रा अनुभव साझा किए और विभिन्न संस्थानों के भ्रमण तथा इस यात्रा के दौरान मिली नई जानकारियों के बारे में बताया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कर्नल अभिनव शर्मा, लेफ्टिनेंट अनमोल शर्मा, सूबेदार मेजर जीएन भुसारी सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
*………..0……….*

‎आगे पढ़ें
*जनता की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता, 74 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण*

‎*शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश*

‎*सूचना/टिहरी/24 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 74 शिकायतें/मांग पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।

‎जनता मिलन में पुनर्वास, सड़क निर्माण एवं प्रतिकर वितरण, पेंशन, पेयजल, आधार कार्ड, सीएससी सेंटर, आवास, जंगली जानवरों की समस्या, आर्थिक सहायता, दिव्यांग प्रमाण पत्र, नेटवर्क सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरणों का यथासंभव अपने स्तर पर ही त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा करने तथा पेयजल निगम, लोनिवि सहित अन्य विभागों की लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश भी दिए।

‎सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में नरेंद्रनगर तहसील के ग्राम कखील निवासी अशोक कुमार ने ग्रामीणों के आधार कार्ड बनवाने तथा प्रियंका ने अपने पिता का दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी एवं ईडीएम को आधार कार्ड बनवाने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं समाज कल्याण अधिकारी को दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
‎पिपोला गांव, जाखणीधार से पहुंचे ग्रामीणों ने पेयजल संकट, सड़क डामरीकरण तथा गांव में हो रहे भू-धंसाव की समस्या उठाई। पेयजल और सड़क डामरीकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। भू-धंसाव को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि आईआईटी रुड़की की टीम द्वारा किए जा रहे सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

‎धनोल्टी तहसील के मथलाऊ निवासी रंजीता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की पात्रता सूची में नाम शामिल न होने की बात रखी। जिला विकास अधिकारी को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सुनील थपलियाल ने जौनपुर रेंज के वन कर्मियों के कार्यालय में नियमित उपस्थिति न होने की शिकायत की, जिस पर संबंधित डीएफओ को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया। पनियाला, प्रतापनगर निवासी गंगा देवी ने वन विभाग के माध्यम से बांज, बुरांश एवं अन्य पौध उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर संबंधित अधिकारियों को पौध उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। नारायण सिंह ने कस्तल-मंदार मोटर मार्ग के प्रतिकर से जुड़ी समस्या बताई। जिलाधिकारी ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को लोनिवि के साथ समन्वय कर प्रकरण की जांच कराने और रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

सुमित्रा देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने टिहरी लेक डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा नक्शा पास किए जाने के संबंध में जारी नोटिफिकेशन को लेकर अपनी चिंता एवं आपत्तियां रखीं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि संबंधित नियम वर्ष 2013 में बनाया गया था। वर्तमान में जिन प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है, उनके संबंध में टिहरी लेक डेवलपमेंट अथॉरिटी की आगामी बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया का उद्देश्य स्थानीय लोगों के हितों को प्रभावित करना नहीं, बल्कि क्षेत्र में सुनियोजित एवं व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना है। विकास कार्यों के साथ स्थानीय हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा किसी भी स्थानीय व्यक्ति के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा। संबंधित विषय के सभी पहलुओं का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

‎पूजारगांव, प्रतापनगर निवासी वासुदेव सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की सड़क से उनके घर का पुस्ता एवं आंगन क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आवास को खतरा बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से वह फिलहाल दूसरे के घर में रह रहे हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारी को मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेने तथा आवश्यकता होने पर प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

‎हुकुम सिंह रावत ने बताया कि मदन नेगी स्थित यूनियन बैंक में उनका खाता है तथा उनके द्वारा लिया गया ऋण पूरी तरह चुका दिया गया है, लेकिन ऋण समाप्ति से संबंधित आवश्यक दस्तावेज अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं। दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण सिविल स्कोर प्रभावित होने की बात उन्होंने कही। जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) को प्रकरण की जांच कर 15 दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

‎जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। जनता मिलन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि समाधान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलना सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि पुरानी शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किए जाने से जनता में प्रशासन के प्रति सकारात्मक विश्वास बढ़ा है।

‎इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, पीडी डीआरडीए ज्योति, सीएमओ डॉ. राम प्रकाश, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, एसडीएम कमलेश मेहता, एसएलएओ नीलू चावला, जिला आबकारी अधिकारी के.पी. सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
‎आगे पढ़ें

टिहरी गढ़वाल, 24 अगस्त 2026

*वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आज वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन भूमि हस्तांतरण के लंबित 10 प्रकरणों पर चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी क्षतिपूरक वृक्षारोपण एवं वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित SOP का भली-भांति अध्ययन कर उसके अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए लैंड पार्सल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका GIS एक्सपर्ट द्वारा उसी दिन परीक्षण किया जाए। इसके बाद अधिकतम तीन दिनों के भीतर संबंधित प्रभारी वनाधिकारी को भूमि की उपयुक्तता के संबंध में अवगत कराया जाए, ताकि एक सप्ताह के भीतर वन भूमि हस्तांतरण की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की जा सके।

बैठक में राज्य योजना के अंतर्गत टिहरी विधानसभा क्षेत्र में नैर से पुजाल्डी तक मोटर मार्ग निर्माण के संबंध में अवगत कराया गया कि उपजिलाधिकारी धनोल्टी स्तर से भूमि चयन के उपरांत ग्राम घनसी, तहसील नैनबाग की भूमि संबंधी प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाना अपेक्षित है। प्रतापनगर क्षेत्र में तेलुंगा तक सड़क निर्माण के संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा ग्राम सांदणा, उप तहसील मदननेगी की भूमि को क्षतिपूरक वृक्षारोपण हेतु उपयुक्त पाया गया है। इस प्रकरण में संबंधित प्रस्ताव उपजिलाधिकारी प्रतापनगर के स्तर से उपलब्ध कराया जाना अपेक्षित है।

इसी प्रकार प्रतापनगर क्षेत्र में रैंका महरगांव से मुखेम मोटर मार्ग के संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी को तहसील जाखणीधार के अंतर्गत ग्राम गौसारी आदि के कुल तीन लैंड पार्सल क्षतिपूरक वृक्षारोपण हेतु प्राप्त हुए हैं। इस संबंध में वन विभाग के स्तर से रिपोर्ट प्राप्त किया जाना अपेक्षित है। इसी प्रकार नीम बीच के पास वन भूमि हस्तांतरण के संबंध में उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर को पत्र प्रेषित किया जा चुका है। वहीं धनोल्टी क्षेत्र में मसोन, कांडी, द्वारगढ़ पर जयद्वार-सुरांचु तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु भूमि चयन के लिए कुल 27 लैंड पार्सल की सूची प्रेषित की गई है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों में आवश्यक प्रस्ताव, रिपोर्ट एवं भूमि चयन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पूरी की जा सके।

आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 24 अगस्त 2026

*जिलाधिकारी टिहरी के नेतृत्व में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की पाक्षिक बैठक आयोजित*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के नेतृत्व में सोमवार को जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की पाक्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सड़क किनारे कूड़ा निस्तारण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, बीआरओ एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में चिह्नित अतिक्रमण की अद्यतन सूची उपलब्ध कराई जाए। सूची में अब तक हटाए गए अतिक्रमण तथा लंबित अतिक्रमण का स्पष्ट विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने लंबित अतिक्रमणों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को हाईवे एवं संवेदनशील स्थानों पर सर्विलांस की कार्रवाई तेज करने तथा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगर पालिका क्षेत्रों में नो-पार्किंग के स्पष्ट एवं पर्याप्त संख्या मे बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, जहां पार्किंग के हॉटस्पॉट चिह्नित हैं, वहां पार्किंग संबंधी सूचना बोर्ड एवं आवश्यक संकेतक लगाने को कहा, ताकि पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को पार्किंग व्यवस्था की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने कनातल सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क किनारे अतिक्रमण, अनियमित पार्किंग तथा कूड़ा निस्तारण की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन बिंदुओं पर एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि अतिक्रमण, अनियंत्रित पार्किंग भी दुर्घटनाओं एवं यातायात अव्यवस्था का प्रमुख कारण बन सकता है। इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इस बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, सभी एसडीएम, एएसपी दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता राजबीर चौहान, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा, ईओ टिहरी वासुदेव डंगवाल आदि संबंधित भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 24 अगस्त 2026

*केंद्रीय चिकित्सा औषधि भंडार (CMSD), नई टिहरी का औचक निरीक्षण*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार आज वरिष्ठ औषधि निरीक्षक चन्द्रप्रकाश नेगी एवं औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के केंद्रीय चिकित्सा औषधि भंडार (CMSD), नई टिहरी का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान औषधि भंडार में औषधियों का भंडारण मेटल रैक एवं पैलेट्स पर उचित तरीके से पाया गया। मन:प्रभावी औषधियां LOCK & KEY में सुरक्षित पाई गईं। भंडार में CCTV कैमरे कार्यशील अवस्था में पाए गए तथा संबंधित अभिलेख एवं पत्रावलियां व्यवस्थित एवं सुरक्षित पाई गईं।

कोल्ड स्टोरेज की स्थिति संतोषजनक पाई गई। भंडार में स्थापित रेफ्रिजरेटर कार्यशील अवस्था में पाए गए तथा INSULIN, TT वैक्सीन, Rabies वैक्सीन Oxytocin, Lab Reagents एवं Haemophilia Factor आदि को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखा गया था। भंडार की वेंटिलेशन एवं स्वच्छता की स्थिति भी संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के दौरान भंडार से 08 औषधियों के नमूने परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु नियमानुसार एकत्रित किए गए। नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षण हेतु भेजा जाएगा तथा प्राप्त परीक्षण परिणामों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को औषधियों के सुरक्षित भंडारण, अभिलेखों के उचित रख-रखाव तथा औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

आगे पढ़ें
‎*सशक्त बहना उत्सव में दिखी महिलाओं की हुनर और स्थानीय उत्पादों की समृद्ध झलक*

‎*विकासखंड चंबा के नागराजा स्वयं सहायता समूह की महिला सीमा भंडारी ने किया मुख्यमंत्री से संवाद*

‎*सूचना/टिहरी/24 अगस्त, 2026*
‎मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर, टिहरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर सहित जनपद के सभी विकासखंडों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए स्टॉल लगाए गए।

‎मुख्यमंत्री ने महिलाओं से उनके समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों, तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों, बिक्री की स्थिति तथा व्यवसाय में आ रही चुनौतियों की जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। टिहरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विकासखंड चंबा के नागराजा स्वयं सहायता समूह की महिला सीमा भंडारी से संवाद किया। सीमा भंडारी ने बताया कि समूह में 10 महिलाएं हैं, जो ऑर्गेनिक आउटलेट का संचालन कर मसाले, रोजमेरी सहित विभिन्न जैविक उत्पाद तैयार कर रही हैं। समूह का वार्षिक कारोबार करीब 9 से 10 लाख रुपये है तथा समूह से जुड़ी सभी महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

‎समूह की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि टिहरी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। टिहरी झील एवं आसपास आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों को ऐसे आयोजनों एवं आउटलेट के माध्यम से पर्यटकों तक पहुंचाकर बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं।

‎मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी बांध और टिहरी झील के कारण बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटक जिले में पहुंचते हैं। स्थानीय उत्पादों को पर्यटन एवं बड़े बाजार से जोड़कर ग्रामीण महिलाओं की आय और आजीविका को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

‎परियोजना प्रबंधक डीआरडीए ज्योति ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सीधे संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली गई और उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए बेहतर मंच मिलता है तथा उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के अवसर बढ़ते हैं।

‎इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, परियोजना प्रबंधक डीआरडीए ज्योति तथा जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की जानकारी ली तथा स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया।
‎आगे पढ़ें

सिल्क्यारा टनल में मलबा गिरने पर कंपनी के प्रवक्ता क्या कह रहे हैं
‎https://www.facebook.com/share/r/1BduFLqheQ/

आगे पढ़ें

‎*जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए*

‎/टिहरी/24 अगस्त, 2026*
‎जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

‎सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रमोद रावत ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार दृष्टिगत 24 अगस्त को विभागीय टीम द्वारा जनपद में कुल 7 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के 6 नमूने संग्रहित किए गए।

‎उन्होंने बताया कि संग्रहित नमूनों में पनीर के 2, अनाज के 3 तथा तैयार भोजन का 1 नमूना शामिल है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा निरीक्षण एवं नमूना संग्रह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

You May Like