दमयंती रावत को लेकर हरक सिंह की मुख्यमंत्री को चुनौती

Pahado Ki Goonj


बोले खुद सीएम भी नहीं हटा सकते
दमयंती सचिव है और बनी रहेंगी
देहरादून। उत्तराखंड में कर्मकार कल्याण बोर्ड को लेकर शुरू हुआ सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। 20 अक्टूबर को पहले बोर्ड के अध्यक्ष पद से श्रम मंत्री हरक सिंह रावत को हटाया गया और फिर 28 अक्टूबर को सचिव और मंत्री हरक सिंह रावत की करीबी दमयंती रावत को भी हटा दिया गया। इससे माहौल और गरमा गया है। हरक सिंह रावत इस मामले पर 20 अक्टूबर से चुप्पी साधे हुए थे और कह रहे थे कि मुख्यमंत्री से बात करने के बाद ही कुछ कहेंगे। मुख्यमंत्री से उनकी बात 29 अक्टूबर को हो तो गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद शुक्रवार, 30 अक्टूबर को न्यूज 18 पर चुप्पी तोड़ते हुए हरक सिंह रावत ने दमयंती रावत को हटाए जाने को चुनौती दे डाली।
हरक सिंह ने कहा कि भले ही बोर्ड से अध्यक्ष के रूप में मुझे हटा दिया गया है लेकिन मनोनीत सदस्य तो अब भी चार साल तक काम कर सकते हैं। मनोनीत सदस्यों की जगह अभी किसी को नहीं रखा गया है। लिहाजा बोर्ड के छह मनोनीत सदस्य अपनी जगह बने रहेंगे और उनका वोट महत्वपूर्ण होगा।
श्रम मंत्री ने कहा कि उन्होंने पूरे मुख्यमंत्री को भी यह बात दस्तावेजों के साथ बता दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं भी चाहें तो किसी सचिव को नहीं हटा सकते। मुख्यमंत्री अनुमोदन करेंगे लेकिन आदेश तो कार्मिक विभाग ही जारी करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे ही कोई दायित्वधारी अपनी मर्जी से आदेश करने लगे तो व्यवस्था का प्रश्न खड़ा हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दमयंती रावत बोर्ड की सचिव थीं और बनी रहेंगी।

Next Post

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड वन विभाग मुख्यालय में ई-आफिस कार्यप्रणाली का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की बैठक।बैठक में प्रबन्धन बोर्ड के संचालन के सम्बन्ध में लिये कई निर्णय।देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड के लोगो (प्रतीक चिह्न) पर हुई चर्चा।प्रबन्धन बोर्ड द्वारा तैयार किये गये विभिन्न उपविधि, विनिमय एवं नियमों से सम्बन्धित ड्राफ्ट रूल को दी गई […]

You May Like