HTML tutorial
HTML tutorial

अगले तीन माह तक वन टाइम सेंटेलमेंट प्रक्रिया पुरानी दरों पर लागू होगीः विधायक जोशी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी की अगुवाई में विधायकों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात कर देहरादून के 18 हजार से अधिक भवनों के सीलिंग प्रकरण को जल्द से जल्द सुलझाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिव आवास को निर्देशित करते हुए कहा कि वन टाइम सेंटेलमेंट प्रक्रिया को अगले तीन माह तक पुरानी दरों पर ही किया जाए।
विधायक गणेश जोशी द्वारा बताया गया कि एमडीडीए द्वारा भवनों के नक्शें पास करने की फीस को बढ़ाते हुए 200 गुना कर दिया गया है जिससे शहरवासियों में अत्यधिक रोष है। उन्होनें कहा कि पूर्व की राशि में ही कम्पाउंडिग किये जाने से सभी लोगों को सहुलियत होगी और शहरवासियों को अन्यथा परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होनें कहा कि पुराने भवन स्वामियों के लिए तीन माह तक पुरानी दरों में ही सेटेलमेंट कर दिया जाए और तीन माह के बाद शासन द्वारा जारी दरों को लागू किया जाए। विधायक जोशी ने इस सम्बन्ध में सचिवालय में सचिव आवास से मुलाकात कर सम्बन्धितों को अतिशीघ्र दिशा-निर्देश जारी करने को कहा। इस अवसर पर राज्यमंत्री डा0 धन सिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, विधायक खजान दास, विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर उपस्थित रहे।

Next Post

नये मोटर व्हीकल एक्ट से आम आदमी को हो रही समस्याओं को लेकर कांग्रेसी डीएम से मिले

देहरादून। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी देहरादून से मुलाकात कर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा बनाये गये नये मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों में किये गये बदलाव से आम आदमी को हो रही समस्याओं से अवगत […]

You May Like