HTML tutorial
HTML tutorial

पूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा जी के जन्मदिवस पर हिमालय व्यू बड़कोट में गायत्री शक्ति पीठ की नई शुरुआत ।

Pahado Ki Goonj

 

पूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा जी के जन्मदिवस पर हिमालय व्यू बड़कोट में गायत्री शक्ति पीठ की नई शुरुआत ।
उत्तरकाशी। बड़कोट।

    • परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार शाम बड़कोट-उपराड़ी मार्ग स्थित हिमालय व्यू रिजॉर्ट
    • में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर गायत्री परिवार बड़कोट की ओर से गायत्री शक्ति पीठ के लिए समर्पित कक्ष का शुभारंभ
    • किया गया।
    • मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के बीच हुए कार्यक्रम में गायत्री परिवार के बड़ी संख्या में परिजन शामिल हुए। आध्यात्मिक वातावरण में गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं पूजनीय माता भगवती देवी शर्मा के विचारों और सेवा संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
    • हिमालय व्यू रिजॉर्ट के संचालक शांति प्रसाद बेलवाल
    • ने गायत्री शक्ति पीठ के लिए एक कक्ष समर्पित किया। उन्होंने कहा कि अब इस स्थान पर गायत्री परिवार बड़कोट के विभिन्न आध्यात्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे ।
    • कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार के परिजनों ने गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
      • इस अवसर पर

    शांति प्रसाद बेलवाल, भगत राम बहुगुणा, नरेश अग्रवाल, मदन पैन्यूली, किरन बेलवाल, सरीता बहुगुणा,

      सहित गायत्री परिवार के दर्जनों परिजन मौजूद रहे।

Next Post

चारधाम यात्रियों के लिए उत्तरकाशी में बन रहे 14 सेल्फी और व्यू प्वाइंट ।

चारधाम यात्रियों के लिए उत्तरकाशी में बन रहे 14 सेल्फी और व्यू प्वाइंट । उत्तरकाशी। रिपोर्ट मदन पैन्यूली  चारधाम यात्रा को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अभिनव पहल शुरू की है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में जिले में 31.32 लाख रुपये की […]

You May Like