HTML tutorial
HTML tutorial

दून मेडिकल अस्पताल में पांच मरीजों की मौत

Pahado Ki Goonj

देहरादून। शुक्रवार को देहरादून के राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में कोरोना संक्रमित पांच और मरीजों की मौत हो गई है। मृतकों में 70 व 51 साल की दो बुजुर्ग महिला और 34 व 35 साल के संक्रमित युवक शामिल हैं। एक मृतक के संबंध में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। कोविड 19 नियमों के तहत इनमें से दो का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। जबकि दो के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार दिन-प्रतिदिन रिकॉर्ड बना रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 272 मामले आए थें।
पिछले लगभग साढ़े पांच महीने में एक दिन में यह रिकॉर्ड संख्या में संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में स्थित अस्पताल, नगर निगम, स्वास्थ्य महानिदेशालय, सचिवालय, शिक्षण संस्थान व अन्य सरकारी कार्यालय लगभग सभी जगह कोरोना के मामले मिल रहे हैं।

Next Post

जो बोले सो निहाल... जयकारों के साथ हेमकंुड साहिब के कपाट खुले

देहरादून। जो बोले सो निहाल… के जयकारों के साथ आज सुबह दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कोरोना की वजह से इस वर्ष तीन माह बाद हेमकुंड साहिब के कपाट खुले हैं। इस बार सिर्फ एक माह छह दिन के लिए ही हेमकुंड साहिब के […]

You May Like